• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

पश्चिम दिशा में स्थित 8 भागों पर प्रवेश द्वार स्थित होने के प्रभाव

23-04-2020 Blog

पश्चिम दिशा में स्थित 8 भागों पर प्रवेश द्वार स्थित होने के प्रभाव.

पश्चिम दिशा में स्थित 8 भागों पर प्रवेश द्वार स्थित होने के प्रभाव -

 

पश्चिम दिशा में पितृ से लेकर पापयक्ष्मा तक कुल 8 पद होते है। इनमे से 19 (सुग्रीव) और 20 (पुष्पदंत) नामक दो पद शुभ होते है। वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा में अन्य किसी पद पर निर्माण की सलाह नहीं दी जाती है।


1. पापयक्ष्मा - यह शारीरिक रोग देताहै। स्वार्थ के लिए अनुचित तरीके अपनाना इस द्वार का एक नकारात्मक परिणाम है। यह निवासियों (विशेषकर पुरुषों) को घर से बाहर रखता है और विदेशी दौरों के अवसर भी प्रदान करता है। 

 

2. पितृ के नाम से जाना गया यह द्वार गरीबी देता है और आयु पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।

 

3. दौवारिक - धन के अपव्यय का कारक है। असुरक्षा की भावना पैदा करता है और परिणामतः पारिवारिक सम्बन्धो में तनाव और नौकरी में अस्थिरता का कारण बनता है।

 

4. सुग्रीव - सुग्रीव नामक यह पद पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार के निर्माण के लिए बहुत शुभ होता है। यह आश्चर्यजनक धन लाभ और सम्पन्नता प्रदान करता है। 

 

5. पुष्पदंत - सुग्रीव के अतिरिक्त पुष्पदंत का पद भी आर्थिक लाभ में वृद्धि करता है। संतानों के लिए यह विशेषरूप से लाभकारी होता है। एक संतुलित जीवन जीने के लिए यहाँ पर प्रवेश द्वार निर्मित किया जा सकता है।

 

6. वरुण - यह पद मिश्रित लाभ प्रदान करता है। यह व्यक्ति को काम में परफेक्शनिस्ट तो बनाता है लेकिन साथ ही में यह व्यक्ति में अति महत्वाकांक्षा भी पैदा कर देता है। ऐसे में यह तनावग्रस्त संबंधो का कारण बनता है। हालाँकि यह व्यक्ति को संपन्न और समृद्ध भी बनाता है।

 

7. असुर - पश्चिम दिशा में स्थित यह पद नकारात्मा के नाम से प्रचलित है। यहाँ स्थित मुख्य द्वार डिप्रेशन प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त यह सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है क्योंकि यह राजकीय भय या सरकारी भय उत्पन्न करता है और हानिकारक सिद्ध होता है।

 

8. शोष - आर्थिक हानि, पारिवारिक तनाव देता है। और परिणामतः यह द्वार निराशा से ग्रस्त व्यक्ति को कई बार नशे का आदी भी बना देता है।

 

VMV Vastu Maha Vastu

4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in

Learn Group Vastu Online

 

#westdirectionentrance #vmv #vmvvastumahavastu 

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch