• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

पंच तत्व में जल तत्व का महत्व

30-04-2020 Blog

पंच तत्व में जल तत्व का महत्व .

पंच तत्व में जल तत्व का महत्व

 

अग्नि के बाद अन्य महत्वपूर्ण तत्व जल है। ज्यादातार कहा भी जाता है कि जल से ही जीवन है, जल है तो कल है।

 

संसार में सभी; प्राणी हो या वनस्पति, जल के बिना जीवित नहीं रह सकते। पृथ्वी को लगभग दो तिहाई भाग जल के द्वारा आच्छादित है। तालाब, झील, नदियां, सागर और महासागर जल तत्त के विभिन्न रूप हैं जो पृथ्वी के विभिन्न हिस्सों पर फैले हुए हैं। 

 

पृथ्वी ही पूरे सौरमंडल में एकमात्र जलीय ग्रह है। पृथ्वी के पर्यावरण की गर्म वायु ठंडी होकर तरल रूप में परिणत हो जाती है और फिर यह जल की बंूदों के रूप में आकाश में बादलों के रूप में छा जाती है। जिनसे वर्षा होने पर पुनः यह जल नदियों, झीलों तथा समुद्र में जल संचित हो जाता है। और धरती पर पर्याप्त मात्रा जल की मात्रा बनी रहती है। जल के साथ इसमें आक्सीजन भी समाहित होती है जिस कारण जलीय जीव इसमें अपना जीवन निर्वाह कर पाते हैं।

Learn Group Vastu Online

मानव शरीर का भी तीन चैथाई भाग पानी से बना होता है और पानी की कमी हो जाने पर मनुष्य को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां हो जाती है। 

 

यानि की धरती पर सभी प्राणियों को जल की अत्यन्त आवश्यकता होती है। इसी तरह जीव-जन्तु, पेड़-पौधे ही नहीं बल्कि भवन को भी इसकी प्रचुर मात्रा में आवश्यकता पड़ती है। 

 

घर बनाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि उसमें पानी का पर्याप्त स्रोत बना रहे। उत्तर-पूर्व भाग में दैनिक उपयोग में आने वाले पानी का स्रोत होना चाहिये। पानी में प्रदूषण शीघ्र होता है किन्तु सूर्य की रोशन व गर्मी से वह शुद्ध होता रहता है, इसलिये पानी की स्टोरेज ऐसे स्थान पर की जानी चाहिये जहां सूर्य का प्रकाश आसानी से पहुंच सके।

 

घर में नाली का प्रवाह समुचित करें जिससे ताकि वर्षा से छत पर इकट्ठा होने वाला पानी घर को नुकसान न पहुंचायें। जल स्थान शुद्ध दिशा में रहे इसका ख्याल रखना चाहिए।

 

Online Vastu Consultancy

 

 

 

VMV Vastu Maha Vastu

4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in

Learn Group Vastu Online

 

#vmv #vmvvastumahavastu #fiveelements #waterelement

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch