• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

दक्षिण दिशा बैडरूम बनाने से मिलने वाले लाभ

12-10-20 Blog

दक्षिण दिशा बैडरूम बनाने से मिलने वाले लाभ .

दक्षिण दिशा बैडरूम बनाने से मिलने वाले लाभ


    वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से रखते हुये सही रंगों का चयन करते हुये निवास करना वास्तु कहलाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक वस्तु जिसको आप इस्तेमाल करते हैं उसका स्थान पहले से ही नियत होता है। भवन में सभी चीजों को डायरेक्शन यानि दिशाओं के हिसाब से रखने से आपको समुचित लाभ प्राप्त होता है। अन्यथा कोई वस्तु जो आप अपने लाभ के लिये लाये हैं वह आपको फायदा देने के स्थान पर नुकसान पहुँचा सकती है।

    उदाहरण के तौर पर यदि भवन में मिक्सी, वाशिंग मशीन, फैन, पानी की मोटर इत्यादि घूमने वाली वस्तुओं को रखने की जगह पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा होती है। यदि आप इन वस्तुओं को उस दिशा में न रखकर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख देते हैं तो यह आपके खर्चों को बढ़ा देता है। अनावश्यक रूप से इलैक्ट्रानिक्स खराब होने लगते हैं और बेवजह के खर्चे निकलने लगते हैं। 

    बैडरूम बनाने के लिये कई दिशायें वास्तु में लाभप्रद होती हैं, परन्तु इस पोस्ट के माध्यम से आज हम बात करेंगे दक्षिण दिशा के बैडरूम की, इस दिशा में बैडरूम बनाकर किस तरह के लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं, इसके बारे में हम बात करेंगे।
    
    दक्षिण दिशा, यम देवता के द्वारा इस दिशा का निर्वहन किया जाता है। यम जोकि आराम के देवता होते हैं। इस दिशा से व्यक्ति जीवन में आराम और यश प्राप्त करता है। इस दिशा के प्रभाव को प्राप्त करने के लिये आपको इस दिशा को साफ-सुथरा और संतुलन में रखना चाहिये। इस दिशा के अनुकूल रंगों को इस्तेमाल करते हुये किसी भी प्रकार की एन्टी एक्टिविटी को नहीं करना चाहिये।

    इस तरह से इस दिशा में बैडरूम बनाकर उसमें रहने वाला व्यक्ति अपने जीवन में भरपूर आराम और नाम कमाता है। हर दिशा में उसका नाम फैलता है और वह पूर्ण आराम का जीवन ग्रहण करता है। दक्षिण दिशा के बैडरूम में रहने वाले व्यक्ति को गहरी नींद आती है और उसका स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है, उनके घर में किसी से अनावश्यक विवाद नहीं होते हैं।

NEW Batch Starting 30-Oct-2020 

 

Join Group Online Vastu Course (A Complete Course of Vastu Shastra)

Enquiry - 9219614445, 9219618699, 9568964080

    बैडरूम पर आधारित इस पोस्ट के बारे में अपने विचार कमेन्ट बाक्स में डालें। अन्य व्यक्ति इस पोस्ट के माध्यम से लाभान्वित हो सकें इसलिये इस पोस्ट को अपने सोशल पेज पर शेयर अवश्य करें।

 

VMV Vastu Maha Vastu

4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in
Learn Group Vastu Online

#vmvvastumahavastu #Southdirectionvastu

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch