• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

वास्तु अनुसार ईन्वर्टर की दिशा

15-10-20 Blog

वास्तु अनुसार ईन्वर्टर की दिशा .

वास्तु अनुसार ईन्वर्टर की दिशा

 

    ईन्टवर्टर यदि गलत दिशा में रखा गया है तो यह कई सारी परेशानियाँ पैदा करने लगता है, जैसे- स्वास्थ्य में गिरावट, पारिवारिक सदस्यों में मन-मुटाव, धन में अथवा लाभ में कमी होना या पेमेन्ट का रूक जाना। अलग-अलग दिशाओं में इसके अलग-अलग प्रभाव होते हैं।

 

    वी.एम.वी. ब्लाग के माध्यम से हम निरन्तर अलग-अलग प्रकार की टिप्स प्रकाशित करते हैं। इन टिप्स के माध्यम से जन मानस लाभ उठा सकें इसलिये हम यह विभिन्न प्रकार की टिप्स प्रकाशित करते रहते हैं। आज इस टिप्स में आप पढ़ेंगे कि इन्वर्टर रखने की उचित दिशा कौन सी होती है।

 

    इन्वर्टर का क्या काम होता है, पावर फेल्यर होने पर पावर बैकअप देना यानि यह सपोर्ट का कार्य करता है।

       
    उत्तर-पश्चिम दिशा सपोर्ट से सम्बन्धित दिशा होती है, यह दिशा इन्वर्टर रखने के लिये पूर्णतया उचित होती है। क्योंकि यह सपोर्ट की दिशा है और इन्वर्टर का काम भी मनुष्य को सपोर्ट देना होता है। इसलिये निश्चिन्त होकर ईन्वर्टर को इस दिशा में लगाया जा सकता है, यहाँ इन्वर्टर लगाने से वह अच्छी तरह से काम करेगा और निरन्तर आपको सपोर्ट करता रहेगा।

 

    परन्तु इस दिशा में इन्वर्टर लगाते समय इस बात का ख्याल रखना आवश्यक है कि आप इस दिशा में इन्वर्टर इस दिशा के अनुकूल रंग में रंगकर ही लगायें। यदि प्रतिकूल रंग का इन्वर्टर लगा दिया तो यह आपको फायदे के स्थान पर नुकसान पहुँचा सकता है।

 

    इस पोस्ट के बारे में अपने विचार कमेन्ट बाक्स में डालें और इसको शेयर अवश्य करें।

 

#vmvvastumahavastu #invertervastu

 

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 7417375693, 9219618699, 9568964080

Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch