• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

लाईव केस स्टडी - सैक्स व आकर्षण 

लाईव केस स्टडी - सैक्स व आकर्षण  Blog

लाईव केस स्टडी - सैक्स व आकर्षण .

वास्तु की सैक्स व आकर्षण की दिशा का प्रयोग करते हुये पति-पत्नि के रिश्तों में झगड़ा दूर करके मधुरता लाये


    पति-पत्नि का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें थोड़ी-बहुत नोंक-झोंक होती रहती है, परन्तु कुछ परिवार आपको ऐसे भी देखने को मिलेंगे जहाँ पति-पत्नि कुछ ज्यादा ही झगड़ते हैं। 
    कुछ लोगों को स्वभाव ही होता है झगड़ने का परन्तु कुुछ कपल्स की समस्या को वास्तु के द्वारा हल किया जा सकता है। 


    जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है कि वास्तु में सभी कार्यों के लिये दिशायें निर्धारित की गई हैं जैसे-
 

    1- यदि आप जीवन में मनोरंजन चाहते हैं तो आपके लिये पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा अनुकूल है।


    2- यदि धन व अवसरों में बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं तो आपके लिये उत्तर दिशा श्रेष्ठ है।
 

    3- सामाजिक रिश्तों के लिये पूर्व दिशा उत्तम है।
 

    4- नकद धन में फ्रलो बढ़ाने के लिये दक्षिण-पूर्व दिशा है।

 

    उसी तरह यदि पति-पत्नि में तनाव की स्थिती है तो VMV Vastu Maha Vastu के अनुसार उनके जीवन में मधुरता लाने की दिशा होती है उत्तर-उत्तर-पश्चिम। उत्तर-उत्तर-पश्चिम जोकि सैक्स एवं आकर्षण से जुड़ी होती है। इस दिशा में पति-पत्नि का बैडरूम बनाना काफी उपयुक्त होता है, यह उनमें एक-दूसरे के प्रति आकर्षण जगाता है और उनके अंतरंग पलों को अधिक सुखद बनाता है। 
 

    उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाया गया बैडरूम उनके रिश्तों में मधुरता लाता है, उनके आपसी सामंजस्य में तालमेल बिठाते हुये उनके जीवन को सुखमय बनाता है। वे एक-दूसरे के प्रति ज्यादा समर्पित रहते हैं और अपना जीवन सुख शान्ति के साथ व्यतीत करते हैं। 
 

    इसके विपरीत यदि पति-पत्नि का बैडरूम यदि पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में होता है तो उनके रिश्तों में छोटी से छोटी बात पर झगड़े होते रहते हैं, वो परस्पर एक-दूसरे की गलती निकालते रहते हैं और बहुत ज्यादा झगड़ा करते हैं और यह झगड़ा इस हद तक पहुँच जाता है कि वह एक-दूसरे वे अलग होने का निर्णय ले लेते हैं। और उसे हर तरह से सही ठहराने लगते हैं।
 

    अतः प्रेमी युगल को यह करना चाहिये कि वह अपना बैडरूम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में ही बनवायें। VMV Vastu Maha Vastu के अनुसार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बैडरूम बनाने के फायदे-


1- पति-पत्नि के रिश्तों में प्रगाढ़ता 


2- आपसी ताल-मेल में सामंजस्य
 

3- अंतरंग पलों में अधिक सुखद अहसास
 

4- एक-दूसरे के प्रति आकर्षण
 

5- एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना


    इसके अतिरिक्त आप कुछ और भी उपाय रिश्ते को मजबूत करने के लिये किये जा सकते हैं। जैसे कि लव बर्ड, इसको बैडरूम में रखने से भी पति-पत्नि के सम्बन्धों में मधुरता आती है।
 

    ऐसा ही एक किस्सा VMV Vastu Maha Vastu के एक क्लाइन्ट के साथ भी हुआ, जिसको VMV Vastu Maha Vastu ने इसी तरह हल किया, जल्द उसका लेख यहाँ प्रकाशित किया जायेगा। 
 

    आपके मंगल भविष्य की कामना करते हुये-
    वी-एम-वी- वास्तु महा वास्तु 
   

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch