• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

अरोमा थैरेपी

30-10-20 Blog

अरोमा थैरेपी .

अरोमा थैरेपी 

 

    ऐसी चिकित्सा पद्धति जिसमें पारम्परिक दवाईयों का उपयोग न करके बल्कि नैचुरल यानि प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया जाता हो यानि कि यह आज के समय में प्रचलित चिकित्सा पद्धति एलोपैथी, आर्युेवेद, होम्योपैथिक आदि। यह एक अलग प्रकार की पद्धति होती है, इसको अरोमा थैरेपी कहा जाता है। 
    
    इस चिकित्सा पद्धति में विभिन्न प्रकार के फूलों का प्रयोग किया जाता है। फूलों के साथ-साथ इसमें कुछ प्रकार के आवश्यक तेलों का भी उपयोग किया जाता है। अलग-अलग किस्म के रोगों के इलाज के लिये अलग-अलग प्रकार के तेलों व फूलों का उपयोग इस चिकित्सा पद्धति में किया जाता है। जैसा कि प्रत्येक फूल की अलग-अलग खुशबू व गुण होते हैं उसके आधार पर अलग-अलग रोगों में इनका इस्तेमाल किया जाता है। 

    कुछ रोगों में फूलों के अर्क को सूंघने से लाभ मिलता है तो कुछ रोगों में फूलों का अर्क निकालकर उसको आवश्यक तेल में मिलाकर रोगी को सुंघाया जाता है और रोगी की बाॅडी पर मसाज किया जाता है। जिससे रोगी को बिना किसी दवाई को खाये उसके रोग में लाभ मिलता है।

    तनाव सम्बन्धी परेशानी के लिये तो यह अत्यन्त प्रचलित है। विभिन्न आवश्यक तेल में फूलों का अर्क डालकर लगाने से तुरन्त ही तनाव दूर हो जाता है और शरीर को ऊर्जावान बना देता है। कौन से फूल का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, यहाँ पर दी गयी टेबल से देखा जा सकता है-

    1. गुलाब - यह शीतल प्रभाव वाला पुष्प होता जो खून के दोष को दूर करता है।
    2. चमेली - गर्म तासीर वाला यह पुष्प मस्तक, नेत्र और मुख के रोग दूर करता है और खून के विकार दूर करता है।
    3. जूही - रंग में यह फूल सफेद अथवा पीला होता है जिसकी तासीर ठंडी होती है। इसकी सुगंध के द्वारा पित्त, खून सम्बन्धी विकार व पैर के रोग दूर होते हैं।
    4. चम्पा - यह शीतलकारी पुष्प खून सम्बन्धी विकारों को दूर करता है।
    5. मोतिमा - गर्म तासीर का यह पुष्प आँख व मुख के रोगों को दूर करता है और साथ ही कुष्ठ का नाश करता है।
    6. केसर - शरीर में गर्मी लाने के लिये इस पुष्प का प्रयोग किया जाता है।
    7. चन्दन - चन्दन पुष्प को शरीर में ठंडक हेतू प्रयोग करते हैं।
    8. खस - इस पुष्प का उपयोग शीतलता के लिये किया जाता है।

 

 

#vmvvastumahavastu #aromatherapy

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 7417375693, 9219618699, 9568964080

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch