• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

टी.वी. रखने की उचित दिशा

21-7-21 Blog

टी.वी. रखने की उचित दिशा .

टी.वी. रखने की उचित दिशा

 

टी.वी. एक मनोरंजन का साधन है, और आधुनिक युग में टी.वी. एक बहुउद्देश्य साधन है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार से मनोरंजन अथवा जानकारी जुटाने के लिये प्रयोग किया जाता है। बहुउद्देश्य उपयोग के अनुसार टी.वी. को हम किस उद्देश्य से उपयोग करने वाले हैं उसके अनुसार यदि टी.वी. को उपयुक्त दिशा में लगाया जाये तो यह ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता है।

घर पर लगाया गया टी.वी. मनोरंजन के लिये इस्तेमाल किया जाता है, जबकि व्यापारिक प्रतिष्ठान पर लगाया गया टी.वी. व्यापारिक लाभ हेतू जानकारी जुटाने के लिये जैसे शेयर अथवा सोने के भाव देखने के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है। समाचार देखने के लिये, कैमरे का डिस्प्ले देखने के लिये अथवा और भी किसी और जरूरत के लिये इस्तेमाल किया जा सकता है। विभिन्न उद्देश्यों के अनुसार उनकी दिशायें भी अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिये अपनी जरूरत के अनुसार वास्तु महा वास्तु अनुसार टी.वी. को उचित दिशा में रखना चाहिये।

राजनीति के क्षेत्र में टी.वी. का अपना ही महत्व है, देश भर की खबरों पर नजर रखने के लिये यहाँ न्यूज़ चैनल्स को देखा जाता है। राजनीतिज्ञ को अपने आफिस में टी.वी. को पूर्व दिशा में लगाने से अत्यन्त ही लाभ होता है, इस दिशा में टी.वी. को लगाने से यह उनके सामाजिक रिश्तों को सुधारने के कार्य करता है और दर्शकों में जागरूकता लाता है। वास्तु से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #TVVastu #VastuTipforTV #TelevisionVastu

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 9219618699, 8868880884, 9568964080

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch