• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

आकाश और अग्नि देवता

12-8-21 Blog

आकाश और अग्नि देवता .

आकाश और अग्नि देवता

 

आकाश और अग्नि देवता दक्षिण-पूर्व दिशा के स्वामी होते हैं, यह दिशा लाल रंग को समर्पित होती है, यानि इस दिशा में लाल रंग का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। लाल रंग इस दिशा का अनुकूल रंग होता है, लाल रंग का प्रयोग करने से इस दिशा का प्रभाव बढ़ता है और दिशा सन्तुलन में बनी रहती है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई प्रतिकूल गतिविधि इस दिशा में नही होनी चाहिये। प्रतिकूल गतिविधि होने पर इस दिशा का प्रभाव कम हो जाता है, जैसे टायलेट, कूलर या अन्य कोई घूमने वाली वस्तु यहाँ नही रखनी चाहिये।
 

दक्षिण-पूर्व दिशा का काम क्या होता है? दक्षिण-पूर्व दिशा नकद धन की तरलता से जुड़ी होती है, जिसके स्वामी आकाश और अग्नि देव हैं। इस दिशा में सन्तुलन बने रहने से नकद धन का फ्लो अच्छा बना रहता है। बाजार में पैसा अटकता नही है और समय पर पेमेन्ट आती रहती है। 
 

यदि मनुष्य को अपने किये गये कार्य का धन मिलने में किसी प्रकार की परेशानी होती है या फिर कभी-कभी किये गये कार्य का पैसा अटक भी जाता है। वजह चाहे कोई भी हो लेकिन कार्य का पैसा नहीं आ पाता है। तब ऐसी स्थिति में आपको अवश्य ही दक्षिण-पूर्व दिशा का वास्तु चैक करना चाहिये, इस दिशा को आपको बैलेन्स करना चाहिये।
 

दक्षिण-पूर्व एरिया को सन्तुलन में लाने के लिये आपको इस दिशा से नीला, काला, ग्रे, सिल्वर कलर हटा देना चाहिये। लाल, नारंगी, गुलाबी इस दिशा अनुकूल रंग होता है, इसके अतिरिक्त हरा और पीला रंग भी इस दिशा में आ सकता है, इससे अलग कोई भी रंग इस दिशा में नही होना चाहिये किसी भी रूप में दीवार, फर्श, किचन स्लैब, वॉलपेपर, डेकोरेशन इत्यादि। वास्तु से सम्बन्धित किसी अन्य जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #VastuTipsforSouthEast

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch