• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

उत्तम स्वास्थ्य के लिये वास्तु टिप

19-8-21 Blog

उत्तम स्वास्थ्य के लिये वास्तु टिप .

उत्तम स्वास्थ्य के लिये वास्तु टिप

 

ऑफिस से घर पहुँचने के बाद आप देखते हैं कि डोर मैट जिसको कि डोर के पास फ्लोर पर होना चाहिये वह आपके बैड पर पड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा नही लगेगा। आप तुरन्त उस डोर मैट को बैड से हटाकर फ्लोर पर डालेंगे क्योंकि डोर मैट की जो जगह है वह दरवाजे के पास जमीन पर ही होती है। बिल्कुल ठीक इसी तरह वास्तु शास्त्र में भी वस्तुओं को रखने की दिशा पहले से ही निर्धारित होती है और यदि ये सभी वस्तुयें अपनी जगह पर नही हैं तो ये आपके जीवन में व्यवधान उत्पन्न करेंगी। वस्तुओं को उनकी सही जगह पर रखकर इस्तेमाल करने को ही वास्तु कहा जाता है।

 

इस पोस्ट में बात करेंगे कि किस तरह वास्तु शास्त्र की मदद से अच्छा स्वास्थ्य पाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में हर उददेश्य के लिये एक स्थान निर्धारित होता है यह पहले ही बताया जा चुका है, स्वास्थ्य के लिये वास्तु महा वास्तु अनुसार भी एक दिशा क्षेत्र होता है उत्तर उत्तर पूर्व। भुजंग और अदिति उत्तर उत्तर पूर्व दिशा के स्वामी होते हैं, इन्ही देवता के द्वारा इस दिशा का निर्वहन किया जाता है। इस दिशा क्षेत्र को यदि वास्तु अनुसार सन्तुलन में रखा जाता है तो भवन निवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कल्पना की जा सकती है।

 

नीला रंग उत्तर उत्तर पूर्व दिशा का अनुकूल रंग होता है, यानि इस दिशा में सारी थीम नीले रंग की होनी चाहिये, नीला रंग हल्का हो या डार्क इससे कोई फर्क नही पड़ता। नीला रंग इस दिशा के अनुकूल होने के कारण यह दिशा को मजबूत करता है। इसके अतिरिक्त इस दिशा में हरा, काला, ग्रे, सिल्वर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह रंग इस दिशा के लिये सामान्य होते हैं। इनका न को अच्छा प्रभाव है और न ही बुरा। पीला, नारंगी, गुलाबी, लाल रंग इस दिशा में बिल्कुल नही होने चाहिये ये सभी रंग इस दिशा के लिये बुरे प्रभाव वाले होते हैं। किसी भी तरह की प्रतिकूल गतिविधि या शौचालय भी इस दिशा में न बनायें। 

 

यदि आप इतना वास्तु उपाय कर लेते हैं तो आपके भवन में सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहने की कल्पना की जा सकती है। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

 

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #VastuTipforHealth

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch