• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

खर्चों को नियन्त्रण में लाने के लिये वास्तु टिप्स

20-8-21 Blog

खर्चों को नियन्त्रण में लाने के लिये वास्तु टिप्स .

खर्चों को नियन्त्रण में लाने के लिये वास्तु टिप्स


क्या वास्तव में वास्तु के अनुसार खर्चों को नियन्त्रण में किया जा सकता है? अवश्य ही वास्तु महा वास्तु अनुसार खर्चों की दिशा को यदि सन्तुलन में रखा जाये तो खर्चों को नियन्त्रण करके उन पर अंकुश लगाया जा सकता है। मानव जीवन में पाँच तत्वों को अत्यधिक महत्व है; जल, वायु, अग्नि, आकाश,  à¤ªà¥ƒà¤¥à¥à¤µà¥€ ही वे पाँच तत्व हैं जिनका मानव जीवन में सन्तुलन में लाना या बनाये रखना आवश्यक है। क्योंकि इन्ही पाँच तत्वों से मिलकर मानव का शरीर बनता है और यदि ये सभी सन्तुलन तो मानव को किसी प्रकार की समस्या नही होती है, और इनके नियन्त्रण से हटते ही मानव को परेशानियाँ होने लगती हैं।

 

ठीक इसी प्रकार मनुष्य जिस भवन में निवास करता है उसमें भी यही पाँच तत्व होते हैं, और यदि ये पाँच तत्व सन्तुलन में मानव को ईश्वरीय शक्तियों मार्गदर्शन और मदद मिलती है। आईये आगे बढ़ते हैं और देखते हैं कि वह कौन सा तत्व है जिसके खर्र्चों पर नियन्त्रण किया जा सकता है।

 

पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण- प्रमुख रूप से यह चार दिशायें भवन में होती हैं यदि इन 4 दिशाओं को 4 से गुणा करने से 16 दिशायें आ जाती हैं, इनमें से ही एक दिशा होती है दक्षिण दक्षिण पश्चिम, यह दिशा पृथ्वी तत्व को व्यक्त करती है और यही दिशा खर्चों से सम्बन्धित होती है। इस दिशा को सन्तुलन में बनाकर अनचाहे खर्चों को नियन्त्रण में लाया जा सकता है।

 

पीला रंग इस दिशा के लिये अनुकूल होता है, व गन्धर्व देवता इस दिशा के स्वामी होते हैं। पीले रंग की थीम का इस्तेमाल करके इस दिशा के प्रभाव को बनाये रख सकते हैं। एक पीले रंग का फूलदान पीले फूलों के साथ रखने से भी इस दिशा को बूस्ट कर सकते हैं। यह सरल से उपाय हैं जिनको अपनाकर आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण रख सकते हैं और अपनी बचत में वृद्धि कर सकते हैं। 

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #VastuTipforExpenditure #VasutipforSSW

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch