दुष्कर्मों के अनुसार मिलने वाले फल - 2 .
दुष्कर्मों के अनुसार मिलने वाले फल - 2
- भोजन की चोरी करने वाला मक्खी की योनियों में जाता है।
- तिल व अन्न की चोरी करने वाला बिल्ली तथा चूहे की योनियों में जाता है।
- शहद की चोरी करने वाला बड़े मच्छर की योनियों में जाता है।
- पुआ की चोरी करने वाला चीटों की योनियों मेें जन्म लेता है।
- स्वर्ण की चोरी करने वाला व्यक्ति कृमि योनियों में जन्म लेता है।
- अग्नि की चोरी करने वाला बगुला होता है।
- लाल रंग की वस्तु की चोरी करने वाला जीवक नामक पक्षी होता है।
- गन्ध वाली वस्तु की चोरी करने वाला छछुन्दर होता है।
- कला की चोरी करने वाला नमुष्क की योनियों में जन्म लेता है।
- लकड़ी की चोरी करने वाला घासफूस में रहने वाला कीड़ा होता है।
- फूल की चोरी करने वाला दरिद्र होता है।
- जौं, सत्तू, धान चुराने वाला पंगु होता है।
- जो मनुष्य किसी के घर चोरी करता है वह महाभयानक नरकों में कष्ट भोगता है।
- गुल्म, लता, बल्ली व पेड़ों की छाल को चुराने वाला वृक्ष योनियों में जन्म लेता है।
- विद्या की चोरी करने वाला विभिन्न प्रकार के नरकों को भोगने के पश्चात गूंगे की योनियों में जन्म लेता है।
- समाधिरहित अग्नि में आहुति देने वाला मंदाग्नि रोग से ग्रस्त होता है।
- जो व्यक्ति झूठी गवाही, असत्यभाषी, विश्वासघाती होते हैं मूच्छरूपी मृत्यु को प्राप्त होते हैं।
- गुरू की पत्नि का हरण करने वाला चर्म रोगी होता है।
- ब्राह्मण की हत्या करने वाला क्षय रोगी होता है।
- गाय की चोरी करने वाला गोह की योनियों में जन्म लेता है।
- स्त्रियों के वस्त्र चुराने वाला स्वयं कुष्ठ रोग से पीड़ित होता है।
- दूसरे का धन चुराने वाला अवस्मार रोग से पीड़ित होता है।
- गुरू की हत्या करने वाला बौना होता है।
- धर्मपत्नि का परित्याग करने वाला शब्दबोधी होता है।
- दूसरों का खाना खाने वाला पाण्डुरोगी होता है।
- दूसरों की धरोहर चुराने वाला काना होता है।
- स्त्री के बल पर जीने वाला लंगड़ा होता है।
- मित्र की हत्या करने वाला उल्लू होता है।
- पिता आदि श्रेष्ठ व्यक्ति की निन्दा करने वाला क्षय का रोगी होता है।
VMV Vastu Maha Vastu
4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in
अधिक टिप्स व जानकारी के लिये हमारा यूटयूब चैनल और ब्लाग विजिट करें
youtube.com/c/VMVvastumahavastu
vastumahavastu.co.in/blog.php
#vmv #vmvvastumahavastu #narakphal
all comments