गृहारंभ हेतू किसी भी प्लाट पर भवन निर्माण से पहले वहां नींव का पूजन किया जाता हैै। नींव मुहूर्त हमेशा प्रातःकाल में करना चाहिये। मध्यान्ह में मुहूर्त करने से कर्ता को कष्ट एवं सांयकाल में मुहूर्त करने से कुटुम्ब में कलह होते हैं।
किस दिन और किस मुहूर्त में नींव का पूजन फलदायक होता है, आप यहां देख सकते हैं। हस्त, रोहिणी, पुष्य, श्रवण, मृगशिरा, रेवती, अश्विनी, तीनों उत्तरा ये दस नक्षत्र नींव मुहूर्त के लिये श्रेयस्कर होते हैं।
1. सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, और शनिवार नींव मुहूर्त के लिए श्रेष्ठ हैं। तिथि 3, 5, 11 और 13 नींव मुहूर्त के लिये अच्छे हैं।
2. अश्विनी, चित्रा, विशाखा, घनिष्ठा शतभिषा और आद्र्रा नक्षत्रों की बेला हो और यदि उस दिन शुक्रवार हो तो इस दिन किए गए शिलान्यास का मुहूर्त धन धान्य देने वाला एवं शुभ कहा गया है।
3. गुरू युक्त पुष्य नक्षत्र, रोहिणी, मृगशिरा, तीनों उत्तरा, श्रवण, आश्लेषा इन नक्षत्रों में गुरूवार को प्रारंभ किया हुआ गृह पुत्र और राज्य दोनों का सुख देने वाला कहा गया है।
4. अश्विनी, रोहिणी, पूर्वाफाल्गुनी, चित्रा और हस्त इन नक्षत्रों में बुधवार को रखी गई नींव घर, सुख, संपन्नता और पुत्र देने वाली होती है।
5. विभिन्न राशियों में नींव रखे जाने के समय सूर्य का प्रभाव -
कुंभ - रत्न का लाभ
मकर - धनदायक
वृश्चिक - धन वृद्धिकारक
तुला - सुखदायक
सिंह - नौकर-चाकर में वृद्धिकारक
कर्क - शुभ
वृष - धन वृद्धि का कारक
मेष - प्रतिष्ठादायक
6. गृहारंभ में स्थिर या द्विस्वभाव लग्न हो जिसमें शुभग्रह बैठे हों या लग्न पर शुभग्रहों की दृष्टि पड़ती हो।
7. महर्षि पराशर के अनुसार चित्रा, शतभिषा स्वाति, हस्त, पुष्य पुनर्वसु, रोहिणी, घनिष्ठा, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रेवती, मूल, श्रवण, उत्तरा, फाल्गुनी, अश्विनी, मृगशिरा और अनुराधा नक्षत्रों में वास्तु पूजन करने वाले मनुष्य को लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
8. जब गुरू, शुक्र, सूर्य तथा चंद्र अपनी उच्च बलवान स्थिति में हों तब इनका बल लेकर गृहारंभ करना शुभ फलदायक होता है।
VMV Vastu Maha Vastu
4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in
अधिक टिप्स व जानकारी के लिये हमारा यूटयूब चैनल और ब्लाग विजिट करें
youtube.com/c/VMVvastumahavastu
vastumahavastu.co.in/blog.php
#vmv #vmvvastumahavastu #foundationmuhurta
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies
all comments
unsurture
February 23, 2025,https://newfasttadalafil.com/ - is generic cialis available Yiyyor Buy Cytotec Online Dulcolax Cialis Uhcxjf The colon is always involved and the duodenum is involved in of cases. https://newfasttadalafil.com/ - Cialis Where To Order Generic Cheapeast Amoxicilina In Australia Nnqqdm