दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में संतरे का पेड़ लगाना स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। संतरे का पेड़ जोकि दक्षिण दिशा का परिचायक होता है, इसको इस दिशा में लगाने से यह इस दिशा के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ा देता है, और फलस्वरूप यह भवन में रहने वाले सभी सदस्यों पर अनुकुूल प्रभाव डालता है। यह परिवार के सभी सदस्यों ंके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुये उनके स्वास्थ्य में वृद्धि करता है। उन्हें समृद्धि, स्फूर्ति के साथ - साथ धन भी बढ़ाता है।
इसके आपको क्या करना है, संतरे का एक स्वस्थ पौधा अथवा पेड़ आपको दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना है और अच्छी तरह से उसकी देखभाल करनी है, याद रहे यह पौधा मुरझाने न पाये, अन्यथा इसको लगाने का कोई लाभ नहीं होगा।
परन्तु यदि किसी के निवास स्थान की दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा में अगर संतरे का पौधा लगाने के लिये जगह उपलब्ध न हो तो वह इसका प्रतिरूप यानि नकली पौधा भी लगा सकते हैं। उस पौध पर संतरे के फल लगे हों इस बात का ध्यान करें और इस पौधे पर धूल-मिट्टी न जमने दें, इसको समय-समय पर साफ-सफाई करते रहें।
VMV Vastu Maha Vastu
4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in
Learn Group Vastu Online
#vmv #vmvvastumahavastu #orangeplantvastu
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies
all comments