टी-वी- को प्राथमिक तौर पर मनोरंजन के लिये इस्तेमाल किया जाता है। और साथ ही इसका इस्तेमाल व्यापारिक सूचनाओं व न्यूज़ के लिये भी इस्तेमाल करते हैं। अलग-अलग दिशाओं में टी-वी- का क्या प्रभाव है यह आप यहाँ दी गयी टेबल में देख सकते हैं।
उत्तर-पूर्व: इस दिशा में टी-वी- लगाने पर व्यक्ति ध्यान (Meditation) इससे सम्बन्धित अन्य विषयों पर जानकारी लेता है, लेकिन व्यावहारिक तौर इसको अपनाता नहीं है। वह इन विषयों पर भरपूर जानकारी और स्पष्टता ग्रहण करता है।
पूर्व-उत्तर-पूर्व: इस दिशा में टी-वी- लगाने से इसको देखने वाले आनंदित रहते हैं और भरपूर मनोरंजन करते हैं। इस दिशा में लगाया गया टी-वी- दर्शकों में आनंद और ऊर्जा भर देता हैं, इसलिये टी-वी- लगाने के लिये यह एक परफैक्ट दिशा होती है।
पूर्व: सामाजिक व राजनीति से जुड़े लोगों के लिये इस दिशा में टी-वी- लगाना लाभदायक होता है। इस दिशा का टी-वी- सामाजिक रिश्तों को सुधारता है और दर्शकों में जागरूकता लाता है। इस दिशा में लगाये टी-वी- पर ज्यादातर न्यूज़ चैनल देखे जाते हैं।
पूर्व-दक्षिण-पूर्व: रोमांचक चैनल देखने वालों के लिये यह एक आदर्श दिशा है, यहाँ इस दिशा में लगाये टी-वी- पर ज्यादा रोमान्च भरे चैनल देख जाते हैं। यहाँ लगाया गया टी-वी- दर्शकों में तनाव व चिन्ता को दूर करता है।
दक्षिण-दक्षिण-पूर्व: ऐरोबिक्स, योगा आदि फिजिकल करने वाले लोगों के लिये यह पसंदीदा दिशा है। इस दिशा में लगाया गया टी-वी- दर्शकों में फिजिकल के प्रति रूझान पैदा करता है और वे ज्यादातर ऐरोबिक्स, योगा आदि से सम्बन्धित प्रोग्राम देखना पसंद करते हैं।
दक्षिण: यदि किसी को नींद से सम्बन्धित परेशानी है तो उसे इस दिशा में टी-वी- को लगाना चाहिये। इस दिशा में टी-वी- लगाने पर दर्शक पूरी तरह से आराम महसूस करता है और वे गहरी नींद का आनंद ले पाते हैं।
दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम: यहाँ टी-वी- लगाना हितकर नहीं होता है। यहाँ टी-वी- लगाने पर वह जल्दी-जल्दी खराब होता रहता है और उसे बार-बार रिपेयर कराने की जरूरत पड़ती रहती है। यहाँ टी-वी- लगाना पैसे की बरबादी है।
यहाँ के दर्शक अपने जीवन में निर्णय टी-वी के द्वारा दिखाई गई जानकारी के आधार पर लेते हैं और नुक्सान उठाते हैं।
दक्षिण-पश्चिम: इस दिशा में लगाया गया टी-वी- दर्शकों की कौशलता में सुधार लाता है। यहाँ के दर्शक अपनी कुशलता को सुधारने सम्बन्धित प्रोग्राम देखना पसंद करते हैं जो उनकी कुशलता में सुधार लाये।
पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम: इस दिशा का टी-वी- बच्चों की पढ़ाई में बाधा पैदा करता है, उनका ध्यान भटकाता है। बच्चे टी-वी- पर कार्टून देखना पसंद करते हैं।
पश्चिम: व्यापारिक दृष्टि से यहाँ लगाया गया टी-वी- फायदेमंद रहता है। यहाँ टी-वी- लगाने से दर्शक लाभदायक जानकारी प्राप्त कर पाते हैं। जोकि उनके व्यापार में फायदा पहुँचाती है।
पश्चिम-उत्तर-पश्चिम: यहाँ इस दिशा में लगा हुआ टी-वी- अहितकर होता है। यहाँ के दर्शकों में उदासी और निराशा का भाव बढ़ने लगता है। यहाँ के दर्शक टी-वी- देखते समय भावुक हो जाते हैं और चिल्लाने लगते हैं।
उत्तर-पश्चिम: जिन लोगों को बाहरी लोगों से मदद की आवश्यकता होती है उन्हें यहाँ टी-वी- लगाना फायदेमंद होता है। इस दिशा में टी-वी लगाने पर भवन के लोगों को जरूरत होने पर आसानी से मदद मिल जाती है।
उत्तर-उत्तर-पश्चिम: यहाँ लगाये गये टी-वी- पर ज्यादातार सैक्सुअल कन्टैन्ट देखना पसंद करते हैं, और जो टी-वी पर देखते हैं अपनी लाईफ में उनकी नकल करते हैं।
उत्तर: व्यवसाय में तरक्की पसंद लोगों के लिये टी-वी- लगाने की यह दिशा बहुत उपयुक्त है । यहाँ के लोग हमेशा ही तरक्की का रास्ता ढ़ँूढ़ते रहते हैं और व्यापार से सम्बन्धित प्रोग्राम देखते हैं।
उत्तर-उत्तर-पूर्व: यहाँ टी-वी- लगाना सेहत के हानिकारक होता है। यहाँ के दर्शक टी-वी- पर स्वास्थ्य सम्बन्धित प्रोग्राम देखते हैं और जरूरत से ज्यादा हैल्थ पर फोकस करते हैं और अपनी सेहत और खराब कर लेते हैं।
Ph.: 9219614445, 9219618699, 9568964080
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies
all comments
Spoigue
February 23, 2025,Hiiauf kamagra cuanto cuesta https://bestadalafil.com/ - buy cheap generic cialis uk buy cialis 10mg Cialis Paris Dgqneu https://bestadalafil.com/ - buying cialis online safe Amoxicillin Dizziness Wssxpb
liaibia
February 23, 2025,Copy the URL below and paste it into your RSS Reader application furosemide lasix side effects