प्रत्येक मनुष्य की यह कामना अवश्य होती है कि उसका अपना घर हो। कई बार ऐसा होता है कि अथक प्रयास करने के बाद भी मनुष्य अपना खुद का मकान लेने में असमर्थ रहता है। मनुष्य अपना खुद का मकान लेने के लिये पैसा जोड़ता है परन्तु उसके द्वारा बचाया गया पैसा किसी न किसी दूसरे जरूरी कार्यों में लग जाता है और प्रत्येक बार उसका मकान लेने का प्रोग्राम आगे टल जाता है।
वी-एम-वी ब्लाग में हम यह पहले भी बता चुके हैं कि मनुष्य चाहे अपने मकान में हो या किराये के मकान में, वास्तु उसे दोनों ही तरीकों से प्रभावित करता है। यदि मनुष्य के भवन में वास्तु पूर्णतया सन्तुलन में है तो मनुष्य के सभी कार्य सरलतापूर्वक होते रहते हैं। इसलिये सर्वप्रथम मनुष्य को अपना वास्तु सन्तुलन में रखना चाहिये जिससे उसके किसी भी कार्य में बाधा न आये।
अब हम बात करेंगे अपना खुद का मकान लेने की, भवन की पश्चिम दिशा लाभ और प्राप्ति की दिशा होती है, मनुष्य को जो भी कुछ चाहिये होता है उस वस्तु का सिम्बल इस दिशा में लगा देना चाहिये। इस प्रकार से पश्चिम दिशा में मकान का फोटो लगा देने से इस बात की प्रबल सम्भावना बन जाती है कि मनुष्य अतिशीघ्र अपना खुद का मकान ले पाता है।
मनुष्य के लाभ के लिये इस पोस्ट को अपने सोशल चैनल पर शेयर करें।
#vmvvastumahavastu #vastuforbuyingahouse #westdirectionvastu
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 9219618699, 8868880884, 9568964080
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies
all comments