यदि आपके यहाँ नकदी से सम्बन्धित प्रॉब्लम है और आप वास्तु के द्वारा उसका समाधान करना चाहते हैं तो यह टिप आपके लिये बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। वास्तु शास्त्र में मनुष्य की प्रत्येक समस्या का समाधान दिशाओं के द्वारा किया जाता है। प्रत्येक दिशा का अपना-अपना गुण होता है जिसको वास्तु अनुसार उपयोग करके अमुक समस्या का समाधान किया जा सकता है।
समस्या कैसी भी चाहे वह स्वास्थ्य से सम्बन्धित हो, या परिवार से, पैसे से जुड़ी समस्या हो या फिर कारोबार से, हर तरह की समस्या के लिये वास्तु में समाधान उपलब्ध है। सिर्फ किसी भी अच्छे वास्तु कन्सल्टैन्ट से परामर्श लेकर मनुष्य अपने जीवन में व्याप्त समस्याओं का निदान पा सकता है।
यदि किसी मनुष्य के जीवन में पैसे का फ्रलो अच्छा नही है। मतलब उसके पास व्यापारिक अवसर तो पर्याप्त हैं जिनके द्वारा उसके पास काम तो आ रहा है और वह अच्छा काम करके भी दे रहा है परन्तु उसके काम का पेमेन्ट सही समय पर नही आता है। उसका कुछ पेमेन्ट आता है और कुछ पेमेन्ट अटक जाता है। अगर ऐसी कुछ समस्या किसी के जीवन में आ रही है तो इसका तात्पर्य यह है कि उनके घर में दक्षिण दिशा में असन्तुलन है।
उनके घर में दक्षिण दिशा किसी न किसी प्रकार की प्रतिकूल गतिविधि चल रही है या फिर कोई प्रतिकूल वस्तु आ गई है। कारण चाहे जो भी हो दक्षिण दिशा के असन्तुलित होने पर ही मनुष्य के व्यापार में नकदी के फ्रलो में रूकावटें आने लगती हैं। अतः इस दिशा में किसी भी तरह की प्रतिकूल गतिविधि व प्रतिकूल वस्तु नही होनी चाहिये। वास्तु से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #SouthEastVastuTips #CashFlowVastu
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 9219618699, 8868880884, 9568964080
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies
all comments