गौर करने वाली बात है कि आधुनिक समय में लगभग प्रत्येक घर में एक गार्डन बनाया जाता है, घर चाहे छोटा हो या बड़ा, जगह के हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में एक गार्डन बनाना चाहता है। क्योंकि गार्डन बनाने के अनगिनत फायदे मनुष्य को मिलते हैं, जैसे- गार्डन से प्राकृतिक प्राण वायु मिलती है, मन को शान्ति मिलती है, एकान्त समय बिताना अच्छा लगता है आदि।
अब बात करेंगे कि गार्डन का वास्तु से क्या सम्बन्ध है? गार्डन का क्या रंग होता है? गार्डन में पेड़-पौधे लगे होने से गार्डन हरे रंग का होता है। वास्तु में हरा रंग व्यक्त करता है पूर्व दिशा को। इस तरह से पूर्व दिशा और गार्डन का एक-दूसरे से सम्बन्ध है, या ऐसा कह सकते हैं कि गार्डन पूर्व दिशा का सूचक है। इस तरह से गार्डन को यदि पूर्व दिशा में ही बनाया जाये तो मनुष्य के लिये यह ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
यदि कोई मनुष्य ऐसा चाहता है कि उनके सामाजिक रिश्ते अच्छे हो जायें या उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा अच्छी बनी रहे तो ऐसे व्यक्ति को अपने घर की पूर्व दिशा में गार्डन अवश्य ही बनाना चाहिये। पूर्व दिशा का गुण होता है सामाजिक रिश्ते और पूर्व दिशा में गार्डन बना देने से यह पूर्व दिशा को और भी ज्यादा मजबूत बना देता है जिस कारण यह मनुष्य के सामाजिक रिश्तों को मजबूत कर देता है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी बढ़ा देता है।
इस तरह से इस ब्लाग के माध्यम से आपने जाना कि पूर्व दिशा और गार्डन का क्या सम्बन्ध है, इस पोस्ट लाईक, शेयर व कमेन्ट करें। वास्तु से सम्बन्धित किसी अन्य विषय पर जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #VastuforGarden #EastVastu
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 9219618699, 8868880884, 9568964080
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies
all comments