उत्तर-पश्चिम दिशा क्षेत्र पृथ्वी तत्व है जिसका निर्माण उत्तर और पश्चिम दिशा क्षेत्र से होता है, इस दिशा के स्वामी पाप्यक्षा व रोग देव होते हैं, जो मानव जीवन में सपोर्ट को निर्धारित करते हैं। उत्तर दिशा मुख्य रूप से अवसर से सम्बन्धित दिशा होती है, इसके अतिरिक्त प्रत्येक दिशा से उत्पन्न सम्बन्धित दिशा क्षेत्र के अपने गुण होते हैं। उत्तर दिशा से उत्पन्न उत्तर-पश्चिम दिशा क्षेत्र बैंकिंग व सपोर्ट से सम्बन्धित होता है।
वी.एम.वी. ब्लाग के इस पोस्ट के माध्यम से हम यह बतायेंगे कि उत्तर-पश्चिम दिशा से सम्बन्धित कौन से व्यापार हैं। इन व्यापार को इस दिशा क्षेत्र में करने से यह व्यापार ज्यादा उन्नति करते हैं। यदि कोई अन्य व्यापार इस दिशा क्षेत्र से किया जाता है तो वह भी आर्थिक रूप से तरक्की करता है परन्तु इस दिशा क्षेत्र से सम्बन्धित व्यापार करने पर वह ज्यादा सरलता से तरक्की प्राप्त करता है और ज्यादा तरक्की करता है।
क्योंकि यह दिशा क्षेत्र बैंकिंग और सपोर्ट से सम्बन्धित है तो आपको इससे सम्बन्धित कार्य करने से ज्यादा सफलता मिलती है। बैंकिंग से सम्बन्धित कार्य जैसे लोन, आर्थिक सलाहकार अथवा सपोर्ट से सम्बन्धित कार्य जैसे जाब प्लेसमेन्ट इत्यादि कार्य इस दिशा क्षेत्र में करने से आपके ग्राहक आपसे ज्यादा संतुष्ट रहते हैं और फलस्वरूप आपको कारोबार ज्यादा आर्थिक तरक्की करता है।
इसके अतिरिक्त अन्य बात जो ध्यान रखने वाली है वो यह कि इस दिशा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्रतिकूल गतिविधि नही होनी चाहिये और न ही यहाँ की दीवारों पर प्रतिकूल रंग होना चाहिय। इस दिशा क्षेत्र से सम्बन्धित गतिविधि करने और अनुकूल रंगों का इस्तेमाल करने पर ही यह दिशा आपको अपना लाभ दे पाती है।
#VMVVastuMahaVastu #northwestvastu #northvestdirectionbusiness
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 9219618699, 8868880884, 9568964080
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies
all comments