घूर्णन यानि घुमना, प्रत्येक भवन में कुछ घूमने वाली डिवाईस होती हैं, जिनको वास्तु महा वास्तु अनुसार लगाया जाये तो भवन निवासियों को लाभ हो सकता है। अन्यथा यदि आपने इन वस्तुओं को वास्तु के अनुसार नही रखा है तो आपको विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु एक ऐसी धार्मिक मान्यता है जिसमें पहले से ही इस बात का निर्धारण किया गया है कि कौन सी वस्तु कहाँ रखनी है। किस रंग का इस्तेमाल कौन सी दिशा में करना है, किस आकार की वस्तु कहाँ उपयुक्त है आदि। यह रीति प्राचीन काल से ही चली आ रही है जिसका मानव द्वारा अनुसरण करने पर मनुष्य को उपयुक्त दैवीय शक्तियों द्वारा सहयोग मिलता रहता है, परन्तु अब भी कुछ मनुष्यगण हैं जो वास्तु शास्त्र को नही मानते हैं।
एक सामान्य सी बात है जब भी कहीं भवन में पूजा स्थान बनाने की बात होती है तो सभी लोग पूजाघर पूर्व या उत्तर दिशा में बनाने को बोलते हैं। वास्तु अनुसार पूजा घर पूर्व व उत्तर दिशा में श्रेष्ठ बताया जाता है।
इसी तरह प्रत्येक वस्तु के लिये वास्तु शास्त्र में एक निर्धारित दिशा होती है, और सही दिशा में वस्तु को रखने से उस वस्तु का इस्तेमाल करने से सकारात्मक ऊर्जायें मानव को मदद करती हैं।
मिक्सी, जूसर, वाशिंग मशीन, पानी की मोटर ये सभी घूमने वाली वस्तुयें हैं, जिनको यदि आपने उत्तर दिशा में लगा दिया है तो भवन निवासियों को अवसर मिलने में बाधायें आने लगेंगी, वह अवसर के लिये घूमते रहेंगे परन्तु उन्हे समुचित अवसर नही मिल पायेंगे। ऐसी सभी घूमने वाली वस्तुओं के लिये वास्तु शास्त्र में निर्धारित दिशा होती है पूर्व दक्षिण पूर्व। पूर्व दिशा के बाद वाला हिस्सा पूर्व दक्षिण पूर्व कहलाता है, इस दिशा में जो देवता होते हैं भृष उनकी गतिविधि घूमने वाली होती है। इसलिये यदि घूमने वाली वस्तुओं को भृष देवता के दिशा क्षेत्र में रखकर इस्तेमाल किया जाता है तो भवन में यह स्थिति अनुकूल बनी रहती है अन्यथा किसी और दिशा में रखी गयी ये वस्तुयें मनुष्य के लिये विषम स्थिति पैदा कर सकती हैं। वास्तु अनुसार अन्य कोई जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #VastuTipsforESEDirection
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies