झाड़ू, पोछा अथवा डस्टिंग का सामान, प्रत्येक घर में इस्तेमाल होने वाला यह ऐसा सामान है जो प्रत्येक घर में होता है। अधिकतर ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर घरों में यह सामान फैली हुई दशा में रखा रहता है। जब भी जरूरत पड़ी इस्तेमाल करके कहीं भी छोड़ दिया। परन्तु हम आपको बता दें कि ऐसी व्यवस्था को लगातार अपनाने से यह आपके लिये परेशानी का कारण बन सकती है। झाड़ू व अन्य सफाई का सामान मनुष्य के लिये घर अथवा कार्यालय को साफ रखने में मदद करता है यानि कि यह सामान मनुष्य के लिये मदद करता है। इस तरह से यह सामान मनुष्य के लिये सपोर्ट का सामान हुआ।
सफाई के साधन घर अथवा कार्यालय से नकारात्मकता को हटाते हैं, ऐसा कैसे? कूड़ा-करकट कोई अच्छी चीज तो होती नही है यदि यह घर में एक ही जगह अथवा अन्यत्र फैला रहे तो यह आपके घर / कार्यालय में नकारात्मकता ही फैलायेगा इसलिये सफाई करने के साधन आपके घर / कार्यालय से नकारात्मक ऊर्जा को हटाते हुये सकारात्मकता का माहौल बनाते हैं। नकारात्मक ऊर्जाओं के ज्यादा प्रभावी होने से आस पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जायें नही आ पाती हैं और मनुष्य के जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है जो कि मनुष्य के लिये हानिकारक होता है। नकारात्मक ऊर्जायें मनुष्य कार्य में व्यवधान डालती हैं और उनके कार्यों को पूरा होने के लिये अधिक समय लगता है।
इसलिये सफाई के साधन आपको सही तरह से सही दिशा में रखने चाहिये जिससे कि आप उनका पूर्ण लाभ ले सकें अब क्योंकि सफाई के साधन मनूष्य के लिये सपोर्ट हैं इसलिये इस तरह के साधनों को सपोर्ट की दिशा में रखना अच्छा होता है। पाप देवता के दिशा क्षेत्र वाली जगह इन साधनो को रखने के लिये उततम होती है यह दिशा क्षेत्र पाप देवता के नियंत्रण में होने के कारण यह सपोर्ट के साधनों के लिये बहुत अच्छा बताया गया है। यह देवता मनुष्य के सपोर्ट में अपनी वाली चीजों के लिये अच्छी ऊर्जा का उत्सर्जन करते हैं इस तरह से यह एक अच्छी दिशा है सफाई के साधनों को रखने के लिये। इस दिशा क्षेत्र का अनुकूल रंग पीला होता है अतः इस दिशा क्षेत्र में पीले रंग की चीजें अथवा पेन्ट करने से यह दिशा क्षेत्र ज्यादा अच्छी तरह कार्य करता है, अन्य कोई भी रंग इस दिशा के लिये प्रतिकूल होता है। इस तरह से सफाई के साधनों को पाप देवता के दिशा क्षेत्र मे रखना अच्छा होता है। वास्तु से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipforCleaningGoods
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies