आज की यह पोस्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन्स के लिये है, इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे किस तरह वास्तु की मदद से एक्सपोर्ट के बिजनेस में तरक्की के रास्ते खोले जा सकते हैं। जो लोग विदेशों में अपना व्यापार करते हैं वह इस पोस्ट के माध्यम से वास्तु टिप का लाभ अपने व्यापार में ले सकते हैं। इस वास्तु टिप से दो तरह के लाभ आपको प्राप्त होते हैं।
किसी भी व्यापार में व्यापारी को सफल होने के लिये एक महत्वपूर्ण चीज की आवश्यकता होती है वह है व्यापारी की कौशलता यानि वह अपने कार्य को अच्छी तरह से कर पायें। अच्छा काम करके जब कोई भी व्यापारी अपने ग्राहक को देता है तो व्यापार में तरक्की ज्यादा सम्भावनायें स्वतः ही सृजित होने लगती हैं। अपने व्यापार की तरक्की हेतू प्रत्येक व्यापारी को अपने व्यापार से सम्बन्धित कौशलता ;ैापससेद्ध को सुधारने / बढ़ाने का अवश्य ही प्रयत्न करना चाहिये। अच्छा काम हो तो दाम भी अच्छा ही मिलता है। व्यापारी की फैक्ट्री में कोई भी वस्तु बने वह अच्छी गुणवत्ता की होनी चाहिये और इसके लिये आपको कौशलता की जरूरत अवश्य होती है। ऐसा नही कि आप कोई वस्तु बनाते हों बल्कि यदि आप कोई रेडीमेड वस्तु बेचते हैं तब आपका व्यवहार, वस्तुओं को दिखाने का तरीका, उन्हे शोकेस करने का तरीका आदि ही आपकी कौशलता होती हैं। इनको निरन्तर ही समय के अनुसार बदलने और सुधारने की जरूरत होती है।
पाँच तत्वों पर आधारित वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंग का ग्लोब एक ऐसी ही वास्तु रैमेडी है जो न सिर्फ व्यक्ति की कौशलता निखारने में मदद करती अपितु यह उनके विदेश व्यापार के मौके भी सृजन करती है। मानव के भवन में मृग दिशा क्षेत्र होता है जोकि कौशलता से जुड़ा होता है, पीले रंग का ग्लोब इस दिशा क्षेत्र में लगाने से यह दिशा के गुण को बढ़ा देता है जिससे व्यक्ति के कौशलता में निखार होने लगता है और साथ ही उसके विदेश व्यापार के मौके भी बढ़ते हैं।
ऐसा क्यों? - पीला रंग मृग दिशा क्षेत्र का अनुकूल रंग होता है, ऐसा मान लेते हैं कि मनुष्य के भवन में दीवारों का रंग सफेद है जोकि वास्तु अनुसार सही है और मृग की दिशा में जब आप पीले रंग की कोई वस्तु लगाते हैं तो वह अपने प्रभाव से उस दिशा के गुण को बढ़ा देती है। तो पीला रंग यहाँ आने से कौशलता में निखार होने की सम्भावना बढ़ने लगती है। ग्लोब एक ऐसी वस्तु होती है जिस पर पूरी दुनिया का नक्शा बना होता है, इस तरह से ग्लोब के माध्यम से आपकी पहुँच दुनिया तक हो जाती है।
इसलिये पीला रंग एवम् ग्लोब यानि पीले रंग के ग्लोब वाली इस रैमेडी को मृग दिशा क्षेत्र में रखने से व्यक्ति की कौशलता में निखार आने लगता है और साथ ही पूरी दुनिया से आपके लिये व्यापार की जरूरतें पैदा होने लगती हैं। वास्तु से जुड़े अन्य किसी विषय पर जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #ExportBusinessVastu
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies