भक्ति और प्रार्थना के स्वामी बृहस्पति गृह जिन्हे जुपिटर कहा जाता है, यह ग्रह मनुष्य और देवताओं के बीच मध्यस्थता करते हैं। यह देवताओं के गुरू हैं जोकि नवग्रहों के समूह के नायक माने जाते हैं, ज्ञान और वाग्मिता के देवता कहे गये हैं जिन्होने बार्हस्पत्य सूत्र की रचना की थी। बृहस्पति ग्रह देवता के पास दण्ड, कमल और जपमाला होती रहती है, इनका वर्ण सुवर्ण या पीला होता है।
बृहस्पति ग्रह के बारे में एक जरूरी सावधानी होती है वह यह कि जिन व्यक्तियों का बृहस्पति ग्रह उच्च स्थान को होता है उन्हे बृहस्पति ग्रह के द्वारा सन्तान, विद्या, शासन, बड़पप्पन व बुद्वि सहज ही उपलब्ध होती है। परन्तु ऐसे मनुष्यों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिये कि जिनका बृहस्पति उच्च का होता है उन्हे देवता, ब्राह्मण, पिता, दादा का अपमान कदापि नही करना चाहिये, यदि ऐसा व्यक्ति उपरोक्त वर्णित में से किसी का भी अपमान करता है तो उसे बृहस्पति के उच्च होने का किसी भी प्रकार का लाभ नही मिलता है, ऐसे मनुष्यों को बृहस्पति ग्रह अपने शुभ फल नही देते हैं।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #Jupiter
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies