पृथ्वीवासी प्रत्येक मनुष्य यही चाहता है कि उसका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे, जिसके लिये बहुत से मनुष्य प्रयत्न करते हैं। वी.एम.वी. वास्तु महा वास्तु अनुसार यदि मनुष्य अपने प्रयत्नों के साथ वास्तु की मदद ले तो वह उत्तम स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकता है। वास्तु अनुसार यदि स्वास्थ्य से सम्बन्धित दिशा को साफ-सुथरा रखा जाये और किसी भी तरह की प्रतिकूल गतिविधि इस दिशा में न की जाये तो इस दिशा का प्रभाव बढ़ाया जा सकता है जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य की यह दिशा सन्तुलन में बनी रहती है। स्वास्थ्य की दिशा में सन्तुलन में होने पर यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन करती है, इसी सकारात्मक ऊर्जा से भवन में निवास करने वाले सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।
स्वास्थ्य की इस दिशा के देव हैं धनवन्तरी देव यह देव मनुष्य के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं, इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य की इस दिशा मेे दवाईयाँ रखने से दवायें अपना प्रभाव जल्द दिखाती हैं। परिवार यदि कोई सदस्य किसी बीमारी से ग्रस्त है तो उसको कुछ समय इस दिशा में अवश्य ही बैठना चाहिये। इस दिशा में यदि किसी प्रकार का कूड़ा-कबाड़ रखा है तो उसको तुरन्त यहाँ से हटा देना चाहिये, क्योंकि स्वास्थ्य की दिशा में यदि किसी प्रकार का कूड़ा-कबाड़ रखा है तो वह नकारात्मक प्रभाव पैदा करता है।
यह दिशा अपने प्रभाव में रहे उसके लिये इस दिशा में नीले रंग की थीम इस्तेमाल करनी चाहिये, धनवन्तरी देव की फोटो भी इस दिशा लगाना हितकर होता है। परिवार में यदि कोई सदस्य बीमारी से ठीक होता है और उसके ठीक होते ही यदि कोई दूसरा सदस्य बीमार हो जाता है तो यह समझ लेना चाहिये कि भवन में वास्तु स्वास्थ्य कि क्षेत्र में वास्तु असन्तुलन व्याप्त है और यथासम्भव उस वास्तु दोष का उपाय करना चाहिये, जिससे भवन मे निवासी कर रहे सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #HealthVastuTip
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies