रसोईघर बनाने के लिये सर्वोत्तम दिशा होती है दक्षिण-पूर्व। इस दिशा में रसोईघर बनाने से आपकी यह दिशा पूर्णतया संतुलन में रहती है, क्योंकि इस दिशा का तत्व है अग्नि। रसोई घर यहाँ होने से यहाँ अग्नि का होना सुनिश्चित हो जाता है और यह दिशा संतुलन में रहती है।
लाल रंग दक्षिण-पूर्व दिशा का अनुकूल रंग होता है, इसलिये आप इस दिशा की रसोई घर में लाल या नारंगी रंग की सजावट कर सकते हैं। ऐसा करने से यह दिशा और भी मजबूत होती है और यह आपके निरन्तर कैश फ्लो को बनाये रखती है। यह दिशा कैश फ्लो से सम्बन्धित होती है और अग्नि व लाल रंग यहाँ होना आपके जीवन में कैश फ्लो को सुनिश्चित करता है।
इसके अतिरिक्त दूसरी ध्यान देने योग्य बात भी है कि इस दिशा में काले रंग की कोई भी वस्तु न हो। जैसे फर्नीचर, गैस चूल्हा, दीवारें, स्लैब, फर्श इत्यादि।
यदि इस दिशा में काले रंग की कोई भी वस्तु आ जाती है तो इस दिशा का वास्तु संतुलन बिगड़ जाता है। एक तरफ तो यह दक्षिण-पूर्व दिशा में असंतुलन कर देता है और इसके साथ ही यह पश्चिम दिशा में भी असंतुलन पैदा कर देता है जिस कारण आपके जीवन में लाभ और प्राप्तियाँ प्रभावित हो जाती हैं और फलस्वरूप आपकी लाभ और प्राप्तियों में कमी होने लगती है।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #VastuKitchenTips
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies