वास्तु महा वास्तु अनुसार दिशाओं का मनुष्य के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है, वास्तु अनुसार भवन में प्रवेश के द्वार के बाद सर्वप्रथम उत्तर दिशा से शुरूआत होती है। उत्तर दिशा अवसरों की दिशा होती है, किसी भी प्रकार के अवसर मनुष्य चाहिये वे सभी उत्तर दिशा से आते हैं। कोई व्यक्ति धन अर्जन करना चाहता है तो उसके लिये धन कमाने का अवसर उत्तर दिशा से ही आता है, और यदि कोई मकान खरीदना चाहता है तो उसके लिये भी मकान खरीदने का अवसर उत्तर दिशा से ही आता है। अर्थात सभी प्रकार के अवसरों का सृजन उत्तर दिशा के द्वारा होता ह।
वास्तु महा वास्तु अनुसार उत्तर दिशा को अधिक से अधिक खुला रखने का प्रयास करना चाहिये और इस दिशा को पूर्णतया साफ-सुथरा रखें, अनावश्यक सामान अथवा कूड़ा-कबाड़ यहाँ नही रखना चाहिये। किसी भी प्रकार की मशीनरी, शौचायलय या घूमने वाली मशीन आदि का यहाँ रखना पूर्णतया वर्जित है। ऐसा करने से इस दिशा में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और यहाँ का प्रभाव कम होने लगता है। इस दिशा के प्रभाव को बढ़ाने के लिये इस दिशा में नीले रंग का प्रयोग करना चाहिये, नीला रंग इस दिशा का अनुकूल रंग होता है। नीले के अतिरिक्त हरा, काला, सिल्वर व ग्रे रंग भी इस दिशा में प्रयुक्त किये जा सकते हैं जोकि इस दिशा के लिये सामान्य रंग हैं, सकारात्मक अथवा नकारात्मक किसी भी तरह का प्रभाव इनसे नही मिलता है।
इस दिशा की दीवारों में किसी भी तरह की दरार होने से यह दिशा के प्रभाव को कम कर देती है। वास्तु महा वास्तु अनुसार इस दिशा में पीतल के कुबेर भगवान की एक मूर्ति लगाकर इस दिशा के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। नई फसल की सीनरी, दर्पण, तुलसी जी का पौधा, मनी प्लान्ट इस दिशा में लगाने सौभाग्यशाली होेते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से यहाँ बताई गई वास्तु महा वास्तु उत्तर दिशा की टिप को अपनाकर सौभाग्य में वृद्धि की जा सकती है। वास्तु से सम्बन्धित अन्य किसी विषय पर जानकारी हेतू कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipforNorthDirection
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies