नगद धन और धन के प्रवाह की जब भी बात होगी तो दक्षिण पूर्व दिशा के अग्नि देवता का नाम आयेगा। मानव भवन में यही वो दिशा है जो नगद धन से जुड़ी होती है। इस दिशा का वास्तु सन्तुलन सही रखने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में हम जानेंगे।
दक्षिण पूर्व दिशा के स्वामी अग्नि देव होते हैं जिनका अनुकूल रंग लाल होता है। अर्थात् इस दिशा में लाल रंग का प्रयोग करके इस दिशा के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। इस दिशा के प्रभाव बढ़ाने से आपके धन के आगमन का प्रवाह उचित बना रहता है, जहाँ से भी आपका धन आना होता है वह बिना किसी अटकल के समय पर आपको प्राप्त होता रहता है।
उसके अतिरिक्त यह दिशा सरकारी गतिविधि से भी जुड़ी होती है। यदि इस दिशा में असन्तुलन होता है तो आपको सरकारी कार्यों से जुड़े कार्यों में देरी होगी और आपके उपर सरकारी अर्थदण्ड भी लगने की सम्भावना हो जाती है। यह दोनो प्रभाव दक्षिण पूर्व दिशा के होते हैं।
इस दिशा को सन्तुलन में बनाये रखने के लिये इस दिशा में लाल रंग की फैमिली का कोई भी रंग जैसे- गुलाबी, लाल, नारंगी, ब्राउन आदि का इस्तेमाल किया जाना है। पुताई, पर्दे या अन्य कोई भी सामान इस रंग का होना चाहिये। इसके अतिरिक्त इस दिशा में कोई भी प्रतिकूल गतिविधि जैसे- शौचालय, घूमने वाली मशीनें इत्यादि न हों, इतना उपाय करके आप इस दिशा का सन्तुलन बना कर रख सकते हैं। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #SouthEastVastu
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies