आजकल के युग में मनुष्य के सामने दो मुख्य लक्ष्य होते हैं, पैसा कमाना और अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखना। इन दोनो में जो व्यक्ति सन्तुलन बैठा पाते हैं वे इस दुनिया पर स्वर्ग का अनुभव करते हैं। परन्तु भागदौड़ के जीवन में इन दोनों में सन्तुलन बैठाना बहुत मुश्किल होता है। व्यक्ति धन अर्जन करने के लिये लगातार भागदौड़ में लगा रहता है जिस कारण वह अपने स्वास्थ्य का अच्छी तरह से ध्यान नही रख पाता है।
परन्तु यदि भवन जिसमें वह व्यक्ति निवास करता है, उसमें स्वास्थ्य और अवसर की दिशा यदि सन्तुलन में है तो स्वतः ही दैवीय शक्तियाँ मनुष्य को उसके व्यापारिक और व्यक्तिगत जीवन में सन्तुलन बनाये रखने में मदद करती हैं। इस तथ्य से प्रत्येक व्यक्ति अवगत है कि सृष्टि में कुछ नकारात्मक तो कुछ सकारात्मक शक्तियाँ विद्यमान हैं। मनुष्य के भवन में असन्तुलन होने की स्थिति में नकारात्मक ऊर्जायें व्यक्ति के जीवन में बाधायें लाती हैं। यह बाधायें किसी भी रूप में आ सकती हैं- खराब स्वास्थ्य के रूप में, व्यापारिक अथवा नौकरी में परेशानी के रूप में, व्यक्तिगत जीवन में बाधाओं के रूप में आदि।
यह सकारात्मक ऊर्जायें मनुष्य के सभी कार्यों में यथासम्भव मदद करती हैं, व्यापारिक, व्यक्तिगत अथवा स्वास्थ्य हर क्षेत्र में मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जाओं की मदद मिलती है।
भवन में स्वास्थ्य की दिशा होती है उत्तर उत्तर पूर्व, अदिति इस दिशा क्षेत्र के स्वामी होते हैं। नीला रंग इस दिशा के अनुकूल होता है। नीले रंग का प्रयोग करके इस दिशा के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है, नीले रंग के अतिरिक्त इस दिशा में हरा व काला रंग भी प्रयोग किया जा सकता है जोकि इस दिशा के लिये सामान्य हैं उनका कोई प्रतिकूल प्रभाव नही है।
इसके अतिरिक्त इस दिशा में शौचालय व मशीनरी नही होनी चाहिये। इस क्षेत्र के प्रभाव को और भी अधिक प्रभावी बनाने के लिये इस दिशा क्षेत्र में धनवन्तरी देवता की वास्तु रैमेडी लगा सकते हैं। यह स्वास्थ्य के देवता हैं जो आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रखने में मदद करते हैं। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipforGoodHealth
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies