यह सम्पूर्ण सृष्टि पाँच तत्वों से मिलकर बनी है, इस तथ्य से सभी परिचित हैं और इस पर एकमत भी हैं। भमि, अग्नि, वायु, जल व आकाश यह वो पाँच तत्व हैं जिनसे यह सृष्टि बनी है। इनमें से किसी भी एक के बिना पृथ्वी पर जीवन सम्भव नही है। पृथ्वी पर जीवन सामान्य रूप से चलता रहे उसके लिये इन पाँचों तत्वों को सन्तुलन में रहना आवश्यक होता है, इनमें से किसी भी एक के असन्तुलन में आते ही बाढ़, भूकंप आदि के रूप में पृथ्वी पर विपदायें आती हैं, तदुपरान्त सृष्टि अपने अनुसार इन पाँच तत्वों में सन्तुलन करती है जिससे फिर से जीवन सामान्य रूप से चल सके।
तो यह हुआ पाँच तत्वों के बारे में जिनके द्वारा इस सृष्टि का संचालन होता है। यही पाँच तत्व मानव शरीर में पाये जाते हैं जिनके द्वारा शरीर चलता है। इनमें से किसी भी तत्व के असन्तुलित हो जाने पर ही मानव शरीर में रोग लगता है, अन्यथा इनके सन्तुलन की स्थिति में मानव शरीर हृष्ट-पुष्ट बलवान बना रहता है। रोग लगने की स्थिति में आर्युवेद में रोगों का निदान इन पाँचों तत्वों से बनी औषधि के द्वारा करके उन तत्वों में सन्तुलन बनाया जाता है। इस तथ्य को पढ़कर पाँच तत्व क्या हैं और उनके महत्व के बारे में अच्छी तरह से समझ गये होंगे।
इसी तरह से मानव द्वारा निर्मित भवन, कारखाने, दुकानें या अन्य किसी भी प्रकार का निर्माण भी पाँच तत्वों पर आधारित होता है। भूमि, दीवारें, पिलर, छत, पुताई, कमरे आदि सभी पाँच तत्वों के अर्न्तगत ही आते हैं, और इनमें से किसी के भी वास्तु सम्मत न होने पर उसमें वास्तुदोष प्रकट हो जाता है जिसका निदान उस निर्माण के उपयोग करने से पहले आवश्यक होता है। सृष्टि में उपजे असन्तुलन को प्रकृति अपने अनुसार करती है, मानव शरीर में उपजे असन्तुलन को उपचार विधि द्वारा सन्तुलित किया जाता है। उसी प्रकार किसी भी निर्माण में उपजे असन्तुलन को सही करने के लिये जिस विधि का सहारा लिया जाता है, उस विधि को ही वास्तु शास्त्र विधि कहा जाता है। भवन में असन्तुलन होने पर ही मनुष्य के जीवन में समस्यायें, रोग, नाकामयाबी आदि विभिन्न प्रकार की परेशानियाँ आती हैं। अतः मनुष्य जिस निर्माण का उपयोग करे उसको वास्तु अनुसार अवश्यक ही सही करवाना चाहिये। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #WhatisVastu
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies