मनुष्य का एकमात्र प्रमुख उदद्ेश्य पूँजी का अर्जन करना ही होता है और यह होना भी चाहिये, क्योंकि यदि आपको समाज में प्रतिष्ठा, सम्मान और अकांक्षायें पूरी करनी हैं तो आपका पूँजीपति बनना अत्यन्त ही आवश्यक है। मनुष्य विभिन्न प्रकार की योजनायें बनाते हुये उन पर कार्य करता है। बहुत लोगों को उसमें सफलता मिलती है परन्तु कुछ स्थितियों में ऐसा भी देखा गया है कि अत्यधिक श्रम करने के बाद भी कुछ व्यक्तियों को सफलता बार-बार पीछा करने पर भी मुश्किल प्रतीत होती है। किसी न किसी कारण से वह अपने व्यापार में मनवांछित प्रगति नही प्राप्त कर पाते हैं।
कुछ व्यक्तियों के व्यापार की तरक्की की गति इतनी इतनी धीमी होती है वे उचित समय पर अपनी योजनाओं का कार्यान्वयन नही कर पाते हैं। समय पर योजनाओं का कार्यान्वयन न हो पाने के कारण वे उतना आर्थिक लाभ नही ले पाते हैं जितना कि उन्हे मिलना चाहिये था। धीमी गति के व्यापार के निवारण हेतू वास्तु उपाय अपना कर इस समस्या का हल किया जा सकता है।
प्रत्येक वास्तु उपाय को देखकर अथवा उसका शीर्षक पढ़कर मात्र नही बन्द करना चाहिये कि आपने देखा की सफेद घोड़े और चले गये सफेद घोड़े लेने। सर्वप्रथम पूरा लेख पढ़ना चाहिये कि कौन सा वास्तु उपाय है उसकी स्थिति क्या है किस दिशा के कौन से क्षेत्र में किस रंग का लगाना चाहिये आदि। न सिर्फ वास्तु उपाय बल्कि कोई भी लेख आप पढ़ें उसको पूरा पढ़ना चाहिये जिससे आपको उस विषय के बारे में पूर्ण ज्ञान प्राप्त हो। सफेद घोड़े वास्तु उपाय अपनाने के लिये इस तरह के सफेद घोड़े लेने चाहिये जोकि दौड़ते हुई मुद्रा में दर्शाये गये हों। व्यापार में दौड़ते हुये घोड़ों का मतलब व्यापारिक सफलता एवं व्यापार की गति से होता है। अर्थात् सफेद घोड़ों का समूह मनुष्य द्वारा किये जा रहे व्यापार को गति प्रदान करता है वह व्यापार को तेज गति से कर पाता है और उपयुक्त लाभ और धन अर्जन करने की क्षमता मनुष्य में विकसित होने लगती है।
व्यापार में यदि आप यह घोड़े लगाना चाहते हैं तो अपनी फैक्ट्री में उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा क्षेत्र में 12 घोड़ों की मूर्ति रखनी चाहिये। यह आपको अच्छी बिक्री करने के लिये प्रेरित करती है। इस तरह से व्यापार में गति आने लगती है एवम् यदि आप इसको घर पर लगाना चाहते हैं तो दो घोड़ों की मूर्ति लगानी उपयुक्त होती है। घोड़े की मूर्ति को उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में मुख्य दिशा क्षेत्र में रखनी चाहिये।
#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipforBusinessGrowth
VMV Vastu Maha Vastu
Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)
Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699
Email: vastumahavastu@gmail.com, Official Website: www.vastumahavastu.co.in
Course Landing Page : Group Online Vastu Course
© Copyright 2018, All Rights Reserved, Vastu Maha Vastu | Design And Developed By Gyan Uday Technologies