• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

अंक शक्ति श्रृंखला - 2

27-04-2020 Blog

अंक शक्ति श्रृंखला - 2 .

अंक शक्ति श्रृंखला - 2

 

नम्बर 3: यह गुरू ग्रह का प्रतीक होता है, और जैसा कि इस नम्बर से प्रतीत होता है कि यह एक त्रि आयामी अंक है, और ईश्वर के द्वारा रचाई गई यह सृष्टि भी त्रिगुणात्मक है। 

 

मानव जीवन के त्रिगुण पदार्थ बुद्धि, चेतना व बल का प्रतीक हैं जिसमें सृजन, पालन व संहार के ब्रह्मा, विष्णु व महेश के गुण निहित होते हैं। इससे परिवार में माता-पिता  के अतिरिक्त शिशु इन तीनों का ही बोध होता है।

Learn Group Vastu Online

 

आत्मा जो कि शरीर एवं मन का प्रतीत होती है उसके विस्तार का यह अंक है। सृष्टि के त्रिगुणात्मक होने से यह तीन गुणा हो जाता है और इसका गुणात्मक किसी भी संख्या से करते जायें इसका कभी अन्त नहीं होता है। 


नम्बर 4: भौतिक जगत से सम्बन्ध रखने वाले इस नम्बर का वास्तविकता एवं स्थायित्व से सीधा रिश्ता होता है। यह वर्गाकार एवं घनाकार का भी अहसास दिलाता है। 

 

इसके विभाजन से भिन्न प्रकार की योजनायें बनती हैं, अनुभूतियों, अनुभव एवं ज्ञान के रूप में पहचान स्थापित करना इसका मुख्य गुण होता है। स्वास्तिक, विधि चक्र एवं संख्याओं का क्रम एवं योग इसी में निहित है।

 

इस अंक का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह राहु होता है और यह चेतना, बुद्धि, विवेक आध्यात्मिकता एवं भौतिकता के अन्तर की पहचान स्थापित करता है।

 

नम्बर 5: यह नम्बर बुध ग्रह का प्रतीक होता है। वस्तुओं के आपसी सम्बन्ध, सूझ-बूझ व निर्णय की क्षमता इस नम्बर का मुख्य गुण है।

 

बुद्धि, विवेक और विचार की शक्ति इस नम्बर के द्वारा आती है। भौतिक जगत में यह परितोष, पितृत्व, पुर्नउत्पादन एवं दण्ड का प्रतीक है। न्याय तथा खेतों में बुआई, कटाई एवं फसल, खाद्यान्न का भी यह संकेतक होता है। जिस कारण यह अंक अनार के बीज की तरह गुण वाला होता है।

 

क्रमशः.................

 

 

VMV Vastu Maha Vastu
4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in
 
अधिक टिप्स व जानकारी के लिये हमारा यूटयूब चैनल और ब्लाग विजिट करें
youtube.com/c/VMVvastumahavastu
vastumahavastu.co.in/blog.php

 

#vmv #vmvvastumahavastu #ankshakti

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch