• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

कीरो पद्धति मूल अंक 9

03-06-2020 Blog

कीरो पद्धति मूल अंक 9.

कीरो पद्धति मूल अंक 9

 

जो प्राणी 9, 18 या 27 तारीख में जन्म लेते हैं उनका उसका मूलांक 9 होता है। 9 अंक का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास होता है। यदि ये तारीखें 21 मार्च से 26 अप्रैल के मध्य पड़ी हों तो इस दौरान जन्म लेने वाले जातक पर मंगल की विशेष कृपा रहती है।
 

इसके विपरीत 21 अक्टुबर से 27 नवम्बर के समय अंतराल में जन्म लेने वाले जातकों पर मंगल की क्रूर दृष्टि रहती है। मंगल के क्रोधी स्वभाव के कारण इन्हें युद्ध का देवता भी कहा जाता है।


मूलांक 9 की विशेषतायें-

 

  • 9 मूल अंक वाले जातकों का सोच ऐसी होती है कि ये चाहते हैं कि ये घर के मुखिया बने रहें और घर के बाकी लोग इनकी सेवा में लगे रहें।
  • ऐसे जातक या तो युद्धभुमि मे वीरगति को प्राप्त होते हैं या फिर घायल होकर लौटते हैं, जिसमें इन्हें शरीर के किसी अंग पर चीर-फाड़ यानि सर्जरी या आपरेशन कराना पड़ता है। कुल मिलाकर इनका जीवन दुर्घटनाओ से भरा होता है।
  • ये क्रोधी स्वाभाव के होते हैं, और इनको क्रोध अतिशीघ्र आता है।
  • अपने कार्य मे ये किसी का हस्तक्षेप पसन्द नही करते हैं. यह प्रत्येक कार्य पर अपना पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं। ये लोगा उपाय एवम् साधन जुटाने मे कुशल होते हैं, साथ ही इनमें संगठन शक्ति भी कमाल की होता है।
  • ये अपने जीवन को चमकते हुये गुजारना चाहते हैं। अपने ग्रह के कारण ये  योद्धा होना चाहते हैं, इनका घरेलू जीवन भी लड़ाई-झगड़ों से परिपूर्ण रहता है। अपने सम्बन्धियो अथवा पत्नी की तरफ से ये किसी अन्य से झगड़्ते रहते हैं।
  • साहसिक कार्य करने के कारण इनको यश प्राप्त होता है।
  • असभ्य प्रदेशों मे जाकर भयंकर जंगलो में शिकार करना और मौत की वादी से गुजरना इन्हें अत्यन्त पसंन्द है। 
  • इनमे अदम्य उत्साह होता है और इसी साहस के बल पर ऐसे जातक जोखिम भरे कार्य जैसे सर्कस, घुड़दौड़ आदि में खतरों वाले काम करते है।
  • ये उपरी तड़क भड़क या दिखावे को बहुत पसन्द करते है, शान से रहना इनकी पहली पसन्द होती है और इस कारण इन्हें हानि भी उठानी पड़ती है।

 

 

 

VMV Vastu Maha Vastu

4, Rama Market, Garh Road, Meerut
9219614445, 9219618699, 9568964080
vastumahavastu@gmail.com
www.vastumahavastu.co.in
Learn Group Vastu Online

#vmvvastumahavastu #keeropadhati #numerology

all comments

Leave a reply

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch