• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

व्यापारिक वास्तु टिप

16-9-21 Blog

व्यापारिक वास्तु टिप .

व्यापारिक वास्तु टिप

व्यापार में निरन्तर कमी चल रही है या घाटे के सौदों से सामना हो रहा हो तो मनुष्य को एक बार अवश्य ही वास्तु दोष के बारे में विचार करके किसी अच्छे वास्तु परामर्शदाता से सम्पर्क करना चाहिये। कुछ वास्तु टिप हम यहाँ बता रहे हैं जिनका अनुसरण करके भी आप वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं, परन्तु लाभ न मिलने पर आपको वास्तु परामर्श लेना चाहिये।
 

जैसा कि सभी इस बात से परिचित हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई यह सृष्टि पाँच तत्वों से मिलकर बनी है। इसी तरह भवन जिसमें मनुष्य निवास करता है वह भी पाँच तत्वों से मिलकर बना होता है, इनमें से कोई एक भी तत्व यदि असन्तुलित होता है तो यह विभिन्न प्रकार की परेशानियों के रूप में मानव जीवन को प्रभावित करता है। प्रत्येक तत्व किसी विशेष गतिविधि से सम्बन्धित होता है और जिस भी तत्व में असन्तुलन होता है उस तत्व से सम्बन्धित गतिविधि में वास्तुदोष होने के कारण उसमें परेशानियाँ आने लगती हैं। काफी प्रयत्न करने के बाद भी परेशानियां पीछे लगी रहती हैं और जीवन में अनुमानित उपलब्धियाँ नही मिल पाती हैं।
 

वास्तु महा वास्तु के नियम मानव के घर के अतिरिक्त उनके कार्य स्थल पर भी लागू होते हैं, अर्थात् मनुष्य को अपने निवास स्थान के साथ-साथ अपने कार्य स्थल (ऑफिस, दुकान, फैक्ट्री, स्कूल आदि) को वास्तु दोष से मुक्त रखना चाहिये। इससे मनुष्य के पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में अनुकूलता बनी रहती है और दैवीय शक्तियों के द्वारा मनुष्य खुशहाल जीवन व्यतीत करते हुये निरन्तर प्रगति करता रहता है। 
 

जल तत्व, वास्तु में जल तत्व का निर्वहन उत्तर दिशा के द्वारा किया जाता है। जल तत्व के द्वारा व्यापारिक अवसरों का सृजन किया जाता है। अर्थात् कार्य स्थल में उत्तर दिशा का क्षेत्र व्यापारिक प्रगति से जुड़ा होता है। इस तत्व यानि दिशा को वास्तु अनुसार सन्तुलन में रखने से अच्छे व्यापारिक अवसर मिलते रहते हैं। 
 

कार्यस्थल के दरवाजे, खिड़कियाँ, अल्मारियाँ खोलते अथवा बन्द करते समय आवाज न करते हों, जिन दरवाजों में आवाज होती हो उन्हे तुरन्त ठीक करवायें क्योंकि आवाज करने वाले नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। यदि किसी खिड़की-दरवाजों में छेद हो तो उसे भी तुरन्त बन्द करवा देना चाहिये।
 

कैश काउन्टर की जगह - व्यापारिक स्थल में कैश काउन्टर बनाने की जगह भी उत्तर दिशा में ही होती है, इस दिशा में कैश काउन्टर बनाने से सुचारू रूप से धन का लेन-देन होता रहता है। इन वास्तु टिप को अपनाकर आप अपने व्यापार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #BusinessVastuTip

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

 

 

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch