• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

घड़ी लगाने के लिये दिशा

30-8-21 Blog

घड़ी लगाने के लिये दिशा .

घड़ी लगाने के लिये दिशा

 

यह एक छोटी सी रैमेडी है जिसका हर व्यक्ति इस्तेमाल करता है। सामान्यतः घड़ी का इस्तेमाल समय देखने के लिये किया जाता है, परन्तु घड़ी का अपना भी अलग प्रभाव होता है जिसका वास्तु में प्रभाव पड़ता है। वास्तु महा वास्तु अनुसार विभिन्न दिशाओं में घड़ी लगाने के अलग अलग प्रभाव मनुष्य को मिलते हैं। सही दिशा में लगाई गई घड़ी सकारात्मक ऊर्जाओं का उत्सर्जन करते हुये अच्छे प्रभाव मनुष्य को देती है। वहीं अगर घड़ी गलत दिशा में लगी है तो भवन निवासी नकारात्मक ऊर्जाओं के द्वारा उत्पन्न समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं।

किसी भी दिशा में घड़ी लगाने से पहले उस दिशा का रंग, धातु और आकार का ध्यान रखना चाहिये, घड़ी खरीदते समय इनका ध्यान रखते हुये ही घड़ी खरीदनी चाहिये। यदि आप धातु की घड़ी खरीद रहें है तो यह सिर्फ पश्चिम दिशा में लगाई जायेगी क्योंकि पश्चिम दिशा मैटल को व्यक्त करती है।

और अगर आप उत्तर दिशा में घड़ी लगाना चाहते हैं तो घड़ी का रंग नीला होना चाहिये क्योंकि उत्तर दिशा जल तत्व का निर्धारण करती है। इसलिये नीले रंग की घड़ी यहाँ लगाने से यह इस दिशा के अनुकूल रहेगी। उत्तर दिशा में लगाये जाने वाली घड़ी का आकार यदि त्रिभुजाकार है तो यह उत्तर दिशा में असन्तुलन पैदा कर देगी क्योंकि त्रिभुज आकार उत्तर दिशा के लिये प्रतिकूल है इस कारण से इस दिशा में त्रिभुज आकार की घड़ी से वास्तु दोष हो जाता है, और वास्तु दोष के परिणाम बहुत ही प्रतिकूल होती हैं। इसलिये उत्तर दिशा में घड़ी आकार वेवी यानि लहरनुमा होगा तो यह उत्तर दिशा के ज्यादा अच्छा होगा।

उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से यह आपके लिये अवसरों का सृजन करती है, इसलिये उत्तर दिशा में घड़ी उपरोक्त चीजों का ध्यान करके ही लगायें। वास्तु से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #VastuTipsforClock

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

 

 

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch