• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

शिक्षा के लिये वास्तु टिप

8-10-21 Blog

शिक्षा के लिये वास्तु टिप .

शिक्षा के लिये वास्तु टिप 

 


अथक प्रयत्न करके भी यदि बच्चों का मन पढ़ाई में नही लगता है तो वास्तु अनुसार भवन के शिक्षा वाले दिशा क्षेत्र को अवश्य चैक करना चाहिये। कई बार यह देखा गया है कि भवन में शिक्षा एवं बचत दिशा क्षेत्र में वास्तु दोष होने पर भरसक प्रयत्न करने पर भी बच्चों का पढ़ाई में मन नही लगता है।

 

मनुष्य के भवन का पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा क्षेत्र, यह दिशा क्षेत्र शिक्षा एवं बचत से जुड़ा हुआ होता है, भवन निवासियों में शिक्षा से सम्बन्धित गुण इसी दिशा क्षेत्र के द्वारा उत्पन्न होते हैं। यह पहले भी बताया जा चुका है कि भवन में वास्तु सन्तुलित होने से प्रकृति की पोषणकारी शक्तियाँ मनुष्य का सहयोग करती हैं। और क्योंकि वास्तु शास्त्र प्रकृति के द्वारा बनाया गया सिद्धान्त है। इस कारण इस सिद्धान्त से अलग निर्माण करने पर प्रकृति की सकारात्मक शक्तियाँ मनुष्य का सहयोग नही कर पाती क्योंकि प्रकृति के सिद्धान्त के विपरीत चलने पर उनके आस-पास नकारात्मक शक्तियाँ आ जाती हैं।

 

दौवारिक और सुग्रीव इस दिशा के देवता हैं जिनके सिल्वर व ग्रे रंग होता है। इस तरह से इस दिशा में जब भी पेन्ट करायेंगे तो सिल्वर व ग्रे रंग का करवायेंगे। सजावट के लिये भी काले, सिल्वर अथवा ग्रे रंग की वस्तुओं का ही चुनाव कर सकते हैं। किसी भी तरह की प्रतिकूल गतिविधि इस दिशा में नही होनी चाहिये। यदि कोई भी प्रतिकूल गतिविधि इस दिशा में है उसको यहाँ से हटा देना चाहिये, अन्यथा किसी भी तरह की प्रतिकूल गतिविधि के यहाँ होने से इस दिशा के गुण कमजोर पड़ जाते हैं और मनुष्य उनका समुचित लाभ नही ले पाता है।

 

शौचालय, घूमने वाली मशीनें इस दिशा के लिये प्रतिकूल गतिविधि होती हैं जिनका इस दिशा क्षेत्र में होना वर्जित है। इससे अलग आप इस दिशा का प्रभाव बढ़ाने के लिये इस दिशा में लाईब्रेरी का फोटो लगा सकते हैं। इससे पढ़ाई करने वाले बच्चों को ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा। इस दिशा में बच्चों के लिये शयनकक्ष बनाना सर्वथा उचित होता है। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipforEeducation

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch