• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

पूर्व दक्षिण पूर्व में गार्ड रूम

15-12-21 Blog

पूर्व दक्षिण पूर्व में गार्ड रूम .

पूर्व दक्षिण पूर्व में गार्ड रूम

 

    बहुधा जहाँ बड़े बंगले होते हैं वहाँ सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड रूम बनवाया जाता है जोकि सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी भी होता क्योंकि अत्यधिक बड़े बंगले की देखभाल और सुरक्षा अकेले नही की जा सकती है। इस जरूरत के लिये गार्ड रूम प्रत्येक बड़े बंगले अथवा भवन में बनाया जाता है, जहाँ गार्ड अपनी ड्यूटी के लिये बैठकर सुरक्षा की निगरानी करता है। गार्ड का कार्य ऐसा होता है जिसमें उसको पूरी मुस्तैदी से कार्य करना होता है लापहवाही की जहाँ किसी प्रकार की सम्भावना नही होती है, इसलिये गार्ड रूम को वास्तु अनुसार बनाना अत्यन्त आवश्यक होता है।
    अलग-अलग दिशाओं में गार्ड रूम बनाने के प्रभाव अलग-अलग होेते हैं। वी-एम-वी- वास्तु महा वास्तु अनुसार मनुष्य जिस भवन में निवास करता है वह पूर्ण रूप से वास्तु अनुसार सन्तुलित होना चाहिये। वास्तु अनुसार सन्तुलित होने का तात्पर्य यह है कि यह पृथ्वी चक्र जिन पाँच तत्वों व दिशाओं के आधार पर चलता है मनुष्य का भवन भी उन्ही पाँच तत्वों व दिशाओं के अनुसार व्यवस्थित हो।
    पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा क्षेत्र पूर्व दिशा के अन्तर्गत आता है, यहाँ का अनुकूल रंग हरा होता है इस दिशा में हरे रंग के अतिरिक्त लाल और नीले रंग का भी प्रयोग किया जा सकता है। परन्तु यदि आप इस दिशा के प्रभाव को बढ़ाना चाहते हैं तो हरा रंग ज्यादा उचित रहता है। इस दिशा में सत्य और भृष असुर का प्रभाव होता है, जिनका गुण यह होता है कि इस दिशा क्षेत्र का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति किसी भी बात को बहुत अधिक देर तक सोच-विचार करेगा। इस स्थिति में यहाँ गार्ड रूम बनाया जाना उचित नही है, यदि इस दिशा में गार्ड रूम बनाया जाता है तो गार्ड बहुत अधिक उलझनों में फँसा रहेगा और वह अपने कार्य को सही ढ़ंग से नही कर पायेगा, इसलिये यह दिशा क्षेत्र गार्ड बनाने के लिये उचित नही। गार्ड रूम के कौन सी दिशा उचित है वह अलग पोस्ट में बताया जायेगा। वास्तु से सम्बन्धित अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipsforGuardRoom

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch