• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

फैक्ट्री प्राप्ति वास्तु

22-12-21 Blog

फैक्ट्री प्राप्ति वास्तु .

फैक्ट्री प्राप्ति वास्तु

 

यदि आप एक नई फैक्ट्री स्थापित करना चाहते हैं, परन्तु किसी कारणवश आप फैक्ट्री की शुरूआत नही कर पा रहे हैं। शुरूआत करते हैं परन्तु कोई न कोई अवरोध ऐसा आता है कि आपकी परियोजना शुरू नही हो पाती है। भवन में यदि किसी प्रकार का वास्तु दोष हो तो भी ऐसा होता है कि मनुष्य कुछ कार्य करना चाहता है परन्तु किसी अवरोध के कारण उनका कार्य पूरा नही हो पाता है। 

भवन में वास्तु सन्तुलन न हो पाने के कारण भवन में नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवाह बढ़ जाता है जिस कारण मनुष्य अपने कार्यों को सही समय पर पूरा नही कर पाता है। भवन में यदि वास्तु सन्तुलन में होता है तब सकारात्मक ऊर्जायें मनुष्य के भवन में सकारात्मक ऊर्जायें सही प्रवाह में रहती हैं जिस कारण मनुष्य को पाँच तत्वों पर आधारित ईश्वरीय शक्तियों का सहयोग मिलता है। पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि पाँच तत्व कहलाते हैं सृष्टि में सभी कुछ इन्ही पाँच तत्वों के माध्यम से होता है। यदि किसी भी वस्तु में यह पाँच तत्व सन्तुलन में नही होते हैं तो वह वस्तु अपनी सही अवस्था में नही रह पाती है। इसलिये चाहे भवन हो या सृष्टि या फिर मनुष्य किसी भी जगह यदि यह तत्व सन्तुलन में नही है तो यह सही तरह से कार्य नही करते हैं। इसलिये जब कहीं पर भी यह तत्व असन्तुलित अवस्था में होते हैं तो इन्हे सन्तुलित करने के रैमेडी की जाती है। मानव के लिये यह रैमेडी दवा के रूप में होती है तो भवन के लिये वास्तु रैमेडी होती है।

वास्तु में ऐसी ही एक रैमेडी होती है फैक्ट्री अथवा गाँव के सीन की पेन्टिंग। मानव के भवन में एक दिशा क्षेत्र होता है जो शनि देव के प्रभाव में होता है। इस दिशा का अनुकूल रंग काला, ग्रे व सिल्वर होता है। पुष्पदन्त एवम् वरूण देवता इस दिशा के स्वामी होते हैं। यदि यह दिशा सन्तुलन में होती है तब यह देवता लाभ एवम् प्राप्ति के लिये मनुष्य की मदद करते हैं। मनुष्य को अपने जीवन में जो भी कुछ चाहिये होता है वह इसी दिशा क्षेत्र से मिलता है। जैसे यदि आप फैक्ट्री लगाना चाह रहे हैं परन्तु लाख प्रयत्न के बावजूद आप फैक्ट्री नही लगा पा रहे हैं। किसी कारणवश आपका धन का इन्तजाम नही हो रहा, सरकार प्रक्रियायें पूरी नही हो रहीं, लोन पास नही हो रहा या अन्य कोई भी कारण हो जिस वजह से आपका फैक्ट्री लगाने का काम नही हो पा रहा है। तो आपको अपने भवन की पश्चिम दिशा में फैक्ट्री की फोटो अपनी फोटो के साथ काले रंग के फ्रेम में लगा देनी चाहिये। धीरे-धीरे ऐसी स्थिति बन जायेगी कि आप अपने फैक्ट्री लगाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिल जायेंगे। नोटः एक बात यह ध्यान रखने वाली है कि किसी भी प्रकार की वास्तु टिप अथवा वास्तु रैमेडी का पूर्ण लाभ लेने के लिये आपका सम्पूर्ण भवन वास्तु अनुसार सन्तुलन में होना आवश्यक होता है। यदि आपका भवन वास्तु अनुसार सन्तुलित नही है तब यह रैमेडी काम नही कर पायेगी या ऐसा भी हो सकता है कि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़े। इसलिये वास्तु टिप को अपनाते समय इस बात को सुनिश्चित करें कि आपको भवन वास्तु अनुसार सन्तुलन में हो। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बॉक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipforFactory

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch