• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

पारिवारिक वास्तु टिप

7-9-21 Blog

पारिवारिक वास्तु टिप .

पारिवारिक वास्तु टिप

 

परिवार में कभी-कभी किसी बात पर मनमुटाव हो जाता है यह एक आम बात है, परन्तु यदि ऐसा कई बार होता है और इसके कारण पारिवारिक सदस्यों के बीच में लगातार ही तनाव बढ़ता जा रहा है तो यह एक गम्भीर समस्या है जिस पर तुरन्त ही ध्यान देने की आवश्यकता होती है। कई बार काफी प्रयास करने पर भी पारिवारिक तनाव कम नही होता है। ऐसा वास्तु दोष के कारण भी होता है। वास्तु शास्त्र में रिश्तों सम्बन्धी दिशा में यदि किसी प्रकार का असन्तुलन आ जाता है तो भी कई बार विभिन्न प्रयास करने के बाद भी पारिवारिक रिश्तों में मिठास नही आती है।

पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहे और सभी सदस्यों के बीच किसी प्रकार का तनाव न रहे इसके लिये आपको अपने भवन की दक्षिण-पश्चिम दिशा को सन्तुलन में रखना चाहिये। मृग इस दिशा के देवता हैं जोकि पारिवारिक रिश्तों को निर्वहन करते हैं। पीला रंग इस दिशा का अनुकूल रंग होता है इनमें से किसी भी रंग का पेन्ट दीवारों पर सजावटी सामान में करने से इस दिशा का प्रभाव बढ़ता है। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य रंग इस दिशा में प्रयोग करने से इस दिशा में असन्तुलन हो जाता है जिस कारण रिश्तों में परेशानियाँ आने लगती हैं। इस दिशा में परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्न मुद्रा में फोटो लगाने से भी परिवारिक सदस्यों में बेहतर सामंजस्य बना रहता है। वास्तु सम्बन्धी किसी अन्य जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuTipforFamily

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch