• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

स्वास्थ्य वास्तु टिप

29-10-21 Blog

स्वास्थ्य वास्तु टिप .

स्वास्थ्य वास्तु टिप

 

परिवार में एक सदस्य का स्वास्थ्य का सही होता या उसके भी स्वस्थ होने से पहले दूसरा सदस्य बीमार हो जाता है, ऐसा यदि अक्सर लगा रहता है तो इस बार की प्रबल सम्भावना है कि भवन में स्वास्थ्य की दिशा में दोष हो। मान लीजिये कि आपके भवन में सभी का स्वास्थ्य सही है और कोई आपसे कहने लगे कि आपकी स्वास्थ्य दिशा में दोष है इसे ठीक कर लीजिये तो ऐसा बिल्कुल नही करना चाहिये क्योंकि कभी - कभी ऐसा भी होता है कि एक दिशा में दोष है और वह किसी और प्रयोजन के द्वारा स्वयं ही सन्तुलित हो रहा है जैसे यदि उस दिशा में दिशा के अनुकूल रंग या पेन्टिंग या बल्ब लगा हो इत्यादि।

 

वी.एम.वी. वास्तु महा वास्तु अनुसार जब तक समस्या के लक्षण नजर नही आयें तब तक भवन में किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना ठीक नही होता है, ऐसा करने से कभी-कभी समस्या बढ़ भी जाती है। इसलिये यदि लक्षण हैं तो उपाय कीजिये अन्यथा बेवजह दवा खाने से नुक्सान की सम्भावना ज्यादा होती है। 

 

अब बात करते हैं मुख्य टॉपिक यानि स्वास्थ्य वास्तु टिप की, भवन में उत्तर उत्तर पूर्व दिशा स्वास्थ्य से सम्बन्धित होती है। नीला रंग इस दिशा का अनुकूल रंग होता है यानि कि इस दिशा में नीला रंग करने से इस दिशा का प्रभाव बना रहता है। इस दिशा के स्वामी भगवान कुबेर और धनवन्तरी देव होते हैं। मान लीजिये कि आपने इस दिशा में कोई लाल रंग की वस्तु रख रखी है जोकि इस दिशा के लिये विपरीत रंग है परन्तु इस दिशा में नीला रंग इतना अधिक है कि वह उसका सन्तुलन बना रही है तो इसके लिये आपको कुछ भी करने की जरूरत नही है, यदि लक्षण दिखें तभी आपको उपाय करना है।

 

इस दिशा में नीला रंग का पेन्ट के अतिरिक्त हरा, ग्रे, काला रंग भी लगाया जा सकता है जो कि इस दिशा के लिये सामान्य रंग है इसका न तो बुरा न ही अच्छा असर होता है। परन्तु दिशा का असर बढ़ाने के लिये नीले रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिये, अब नीला चाहे हल्का हो या डार्क शेड का उससे कोई फर्क नही पड़ता है। उत्तर उत्तर पूर्व दिशा के सोम दिशा क्षेत्र में धनवन्तरी देवता की तस्वीर लगाने से और भी सकारात्मक परिणाम आते हैं। साथ ही उत्तर उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी शौचालय अथवा किसी प्रकार की मशीनरी नही लगानी चाहिये, यह दोनो गतिविधियाँ इस दिशा के लिये प्रतिकूल होती हैं। इस वास्तु युक्ति के द्वारा आप अपने भवन में स्वास्थ्य की दिशा को सन्तुलन में बनाकर रख सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप भवन निवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कल्पना की जा सकती है। वास्तु से सम्बन्धित अन्य किसी विषय पर जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #Meerut #VastuTipforHealth

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch