• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

पति-पत्नि के मधुर सम्बन्धों के लिये वास्तु टिप

1-10-21 Blog

पति-पत्नि के मधुर सम्बन्धों के लिये वास्तु टिप .

पति-पत्नि के मधुर सम्बन्धों के लिये वास्तु टिप

 

भवन में यह दिशा नव विवाहित युगल जोड़े के लिये बहुत अच्छी बतायी जाती है, नाग और मुख्य इस दिशा के देवता होते हैं। इस दिशा में युगल जोड़े का शयनकक्ष बनाने से यह उनमें आपस में आकर्षण बढ़ाता है और उनके अंतरंग पलों को अधिक सुखद बनाता है।

 

मनुष्य जिस भवन में रहता है उस भवन में इस दिशा का वास्तु सन्तुलन बनाये रखने से युगल में अच्छी बात रहती है और उनमें मनमुटाव अथवा टकराव की स्थिति नही होती है। वैवाहिक जीवन को मधुर बनाये रखने की दृष्टि से यह दिशा अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है, इस दिशा में वास्तु सन्तुलन में बनाये रहने से परस्पर सद्भावना स्वतः ही बन जाती है।

 

वैसे भी युगल का शयनकक्ष ऐसा होना चाहिए जो उनके आपसी रिश्ते को मजबूत बनाये, शादी के बाद नवयुगल अपने नये जीवन की शुरूआत करता है जब दो अलग-अलग स्वभाव वाले प्राणी एक-दूसरे के साथ रहना शुरू करते हैं तो उनमें बहुत कुछ अलग होता है। चाहे युगल नये हो या कुछ वर्ष व्यतीत कर चुके हों उनमें आपसी सद्भाव की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिये। इसके लिये आपको इसी दिशा में शयनकक्ष बनाना चाहिये।

 

उत्तर उत्तर पश्चिम ही वह दिशा होती है जिसमें युगल जोड़े हेतू शयनकक्ष बनाना अच्छा माना जाता है। यद्यपि निद्रा सम्बन्धी कुछ हल्की परेशानी इस दिशा के शयनकक्ष का इस्तेमाल करने वालों को हो सकती है, परन्तु यह पति-पत्नि के मध्य मधुर सम्बन्ध बनाने में ज्यादा कारगर होता है। काला, ग्रे, सिल्वर इस दिशा का अनुकूल रंग होता है जो इसके प्रभाव को और भी ज्यादा बढ़ाता है, किसी भी दूसरे रंग का इस्तेमाल इस दिशा में अनुकूल नही होता है। शौचालय, वाशिंग मशीन इस दिशा में बिल्कुल भी नही होनी चाहिये अन्यथा यह पति-पत्नि के रिश्ते को भंग कर देगा। वास्तु से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #MatrimonialVastuTipforHusbandWife

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch