• +91-9219614445
  • vastumahavastu@gmail.com

वास्तु अनुसार पालतू जानवरों की दिशा

4-10-2021 Blog

वास्तु अनुसार पालतू जानवरों की दिशा .

वास्तु अनुसार पालतू जानवरों की दिशा

 

    कई घरों में कुत्ते और बिल्ली पालने का एक चलन चल रहा है। ऐसे घरों में कुत्ते और बिल्ली परिवार के हिस्से की तरह ही माने जाते हैं, उनका रख-रखाव, खान-पान आदि का ध्यान भी लोग एक पारिवारिक सदस्य की तरह से ही करते हैं। वास्तु महा वास्तु के अनुसार पालूत जानवर के बैठने की जगह उनकी आदत के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। 
 

    पैट के प्रति पारिवारिक माहौल होने के कारण यह घर के अन्य सदस्यों को भी प्रभावित करता है। हालांकि घरों में पालतू जानवर किसी विशेष उददेश्य के लिये पालते हैं, जैसे ज्यादातर घरों में यहाँ तक कि व्यवसायिक जगहों पर भी कुत्तों को पालने का चलन है, ऐसी जगहों पर कुत्तों को पालने का एक विशेष कारण होता है। घर पर अथवा व्यवसायिक जगह पर कुत्तों को सुरक्षा करने के लिये पाला जाता है कि वह हमारे परिसर की सुरक्षा कर सके, कुत्ता क्योंकि एक बहुत ही सक्रिय जीव होता है, और जरा सी आहट पर वह जाग जाता है। कुत्ता आपके यदि अच्छी तरह स्वस्थ और चौकन्ना होता है तभी वह अच्छी तरह से परिसर की देखभाल कर पाता है।
 

    वास्तु महा वास्तु अनुसार वह कौन सी दिशा होती है जहाँ पैट होम बनाने से वह अच्छा रहता है। क्योंकि सही दिशा में निवास करने से ही पैट आपके उददेश्य को पूर्ण कर पाता है। वास्तु महा वास्तु अनुसार दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा पैट के लिये सर्वश्रेष्ठ दिशा होती है, इस दिशा में पैट हाउस बनाने से उसमें रहने वाले पैट हमेशा चौकन्ने रहते हैं और उनका स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। सुरक्षा कारणों से पाला गया पैट चौकन्ना और स्वस्थ होने पर ही सुरक्षा कर पाता है। इसलिये वास्तु अनुसार पैट होम को दक्षिण दक्षिण पूर्व दिशा में ही बनाना चाहिये। वास्तु सम्बन्धी अन्य कोई जानकारी के लिये कमेन्ट बाक्स में पोस्ट करें।

 

#VMVVastuMahaVastu #TrendingatVMV #VastuforPet

VMV Vastu Maha Vastu

Office: 4, Rama Market, Garh Road, Meerut - 250002 (U.P.)

Enquiry - 9219614445, 8868880884, 8979914481, 9219618699

Email: vastumahavastu@gmail.comOfficial Website: www.vastumahavastu.co.in

Course Landing Page : Group Online Vastu Course

Logo

free counter

our services

quick links

get in touch